पीओके में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना की बर्बर फायरिंग, 6 बेकसूर कश्मीरियों की मौत से बढ़ा भारी आक्रोश

Muzaffarabad News: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। वहां पाकिस्तानी सेना ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस अचानक हुई गोलीबारी में कम से कम 6 बेकसूर कश्मीरी प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में गुस्सा फूट पड़ा है।

- Advertisement -

रावलकोट और सुधनोती जिलों में सेना ने किया बल प्रयोग

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रावलकोट के मटियाल मीरा बस टर्मिनल और सुधनोती जिले के बलोच इलाके में मंगलवार सुबह पाकिस्तानी बलों ने हिंसक बल प्रयोग किया। गोलीबारी में मारे गए लोगों की पहचान वाजिद हयात, जाहिद मुगल, जफर मुगल और अर्सलान अकबर के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य की शिनाख्त की जा रही है।

बिजली और राशन पर सब्सिडी की मांग कर रहे हैं लोग

पीओके में यह बड़ा आंदोलन ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। यहां हजारों लोग आटे, चावल और बिजली पर सरकारी सब्सिडी की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही वे प्रशासन के दमनकारी रवैये के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे थे।

कश्मीरी समुदाय ने अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास के बाहर किया प्रदर्शन

पीओके में हो रहे मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के खिलाफ विदेशों में भी गुस्सा है। अमेरिका में रहने वाले कश्मीरी समुदाय के 100 से अधिक लोगों ने मंगलवार को व्हाइट हाउस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दखल देने और रिहायशी इलाकों से पाकिस्तानी सेना हटाने की मांग की है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles