Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस बार गर्मियों के मौसम में सूर्यास्त के बाद भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले चार वर्षों की सबसे गर्म रातें दर्ज की गई हैं। इस बार रात का पारा लगातार सामान्य से ऊपर रहा।
मौसम विभाग ने जारी किए पिछले छह वर्षों के तुलनात्मक आंकड़े
मौसम विभाग के अनुसार मार्च से जून की मानसून-पूर्व अवधि में औसत न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह आंकड़ा वर्ष 2022 के बाद सबसे अधिक दर्ज हुआ है। इससे पहले औसत न्यूनतम तापमान वर्ष 2021 में 21.2, 2022 में 23.3, 2023 में 20.9, 2024 में 22.8 और 2025 में 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान के स्तर पर भी दिखा गर्मी का बड़ा असर
आईएमडी के अनुसार जून के अंत तक औसत अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले छह वर्षों में यह वर्ष 2024 के बाद दूसरा सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले यह आंकड़ा वर्ष 2021 में 36.5, 2022 में 38.4, 2023 में 35, 2024 में 37.6 और 2025 में 36.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।

