बढ़ती उम्र में महिलाओं को कैलोरी से ज्यादा प्रोटीन की होती है जरूरत, न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए इसके पीछे की असली वजह

- Advertisement -

New Delhi News: ज्यादातर महिलाएं यही सोचती हैं कि प्रोटीन केवल मसल्स बिल्डिंग के लिए होता है और उन्हें इसकी ज्यादा जरूरत नहीं है। इसी वजह से वे अपनी डाइट में फाइबर तो शामिल करती हैं, लेकिन प्रोटीन को लेकर लापरवाह रहती हैं। ‘दिव्या गांधी डाइट एंड न्यूट्रिशन क्लिनिक’ की फाउंडर दिव्या गांधी के मुताबिक, महिलाओं को उम्र के साथ कैलोरी की नहीं, बल्कि प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं कि जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है, शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इसके साथ ही भोजन से मसल्स बनाने की बॉडी की कैपेसिटी भी कम होने लगती है। ऐसे में डाइट में प्रोटीन की क्वांटिटी बढ़ाने से मसल्स लॉस रिकवर होता है, ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और हार्मोन्स का लेवल भी बैलेंस रहता है।

- Advertisement -

30 की उम्र के बाद शुरू हो जाता है मसल्स लॉस, प्रोटीन बढ़ाएगा ताकत

आमतौर पर महिलाओं में 30 साल की उम्र के बाद से ही मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। चूंकि बढ़ती उम्र में शरीर में प्रोटीन को प्रोसेस करने की क्षमता घटने लगती है, इसलिए उन्हें अधिक मात्रा में प्रोटीन को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। प्रोटीन न लेने से कमजोरी बढ़ती है और बुढ़ापा जल्दी आ सकता है।

मेनोपॉज के बाद हड्डियों को टूटने से बचाता है प्रोटीन का पर्याप्त सेवन

महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन हड्डियों को मजबूत रखने में बड़ी भूमिका निभाता है। मेनोपॉज के दौरान और उसके बाद एस्ट्रोजन का स्तर तेजी से गिरता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का कमजोर होना) का खतरा बढ़ जाता है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम के बेहतर एब्जॉर्प्शन (अवशोषण) के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है।

इंसुलिन रेजिस्टेंस को कंट्रोल कर अनहेल्दी क्रेविंग को रोकता है प्रोटीन

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या होने का रिस्क काफी बढ़ जाता है। प्रोटीन भोजन को पचाने की स्पीड को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता। इसके अलावा, प्रोटीन रिच फूड्स खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे अनहेल्दी फूड क्रेविंग शांत होती है और वेट कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles