आईसीसी का बड़ा ऐलान: वनडे वर्ल्ड कप 2027 और टी-20 वर्ल्ड कप 2028 के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

Cricket News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आगामी टूर्नामेंटों के लिए नए नियमों का बड़ा ऐलान किया है। वनडे वर्ल्ड कप 2027 और टी-20 वर्ल्ड कप 2028 के प्रारूप में बड़े बदलाव किए गए हैं। एडिनबर्ग में हुई वार्षिक आम बैठक के बाद आईसीसी ने इन नए नियमों को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

- Advertisement -

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में होगा सुपर सीरीज राउंड

साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 14 टीमें खेलेंगी। इसमें ग्रुप स्टेज से पहले एक ‘सुपर सीरीज’ राउंड शुरू होगा। सबसे निचले पायदान की तीन टीमें राउंड-रॉबिन सुपर सीरीज खेलेंगी। इस सीरीज की विजेता टीम ही अगले मुख्य दौर के लिए क्वालीफाई कर पाएगी।

सुपर-7 राउंड से तय होगा सेमीफाइनल का सफर

सुपर सीरीज के बाद बची हुई 12 टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। ये टीमें राउंड रॉबिन प्रारूप में मैच खेलेंगी। दोनों ग्रुप से टॉप-3 टीमें सुपर-7 राउंड में प्रवेश करेंगी। इस राउंड की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जहां पहला स्थान चौथे से और दूसरा तीसरे स्थान से भिड़ेगा।

टी-20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए नया एलिमिनेटर राउंड

टी-20 वर्ल्ड कप 2028 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 5 ग्रुप में विभाजित किया जाएगा। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर 10 में जगह बनाएंगी। इसके बाद सेमीफाइनल की टीमों का फैसला एक नए एलिमिनेटर राउंड के जरिए होगा। सुपर 10 की टीमें विपरीत ग्रुप की टीमों से भिड़ेंगी।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

India First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हुआ सफल ट्रायल, पीएम मोदी ने हरियाणा के जींद से दिखाई हरी झंडी

Jind News: भारत के रेल इतिहास में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यावरण के अनुकूल यह आधुनिक ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलाई जाएगी। इस ऐतिहासिक शुरुआत के साथ […]

Related Articles