हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव के शुरुआती नतीजों में भाजपा का दबदबा, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने जताया वर्ष 2027 में जीत का भरोसा

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सूबे के पंचायत चुनावों के शुरुआती नतीजे भाजपा के पक्ष में हैं। ये परिणाम वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनने का साफ संकेत दे रहे हैं।

- Advertisement -

वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने बताया कि अब तक आठ जिला परिषदों के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें से सात जिला परिषदों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने प्रदेश में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न होने पर जनता को बधाई दी।

लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव हैं हमारी पंचायतें

शांता कुमार ने मंगलवार को सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई संदेश दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी जनप्रतितिधि पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अधिक सदस्य पंचायती राज संस्थाओं में चुनकर आए हैं।

अपने लंबे राजनीतिक सफर को याद करते हुए शांता कुमार ने एक खास संस्मरण साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके सार्वजनिक जीवन की शुरुआत भी गढ़ जमूला पंचायत में एक पंच के रूप में हुई थी। इसके बाद ही वे पंचायत समिति, जिला परिषद, विधानसभा और लोकसभा तक पहुंचे।

- Advertisement -

उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचायतें ही हमारे लोकतंत्र की सबसे मजबूत बुनियादी नींव होती हैं। यहीं से भविष्य के बड़े नेताओं का निर्माण होता है। मौजूदा चुनावी परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि हिमाचल की जनता का विश्वास भाजपा के प्रति दिन-प्रतिदिन और मजबूत हो रहा है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles