टेक्नो का धांसू 5G फोन आ रहा है: 6500mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और MIL-STD सर्टिफिकेशन, जानिए लॉन्च डेट

New Delhi News: टेक्नो जल्द ही भारतीय बाजार में अपना एक और नया 5G स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। कंपनी ने इस फोन को Tecno Spark 50 5G नाम दिया है। यह डिवाइस 27 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। अमेजॉन पर फोन की माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुकी है, जिसमें इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई है। कंपनी ने इस फोन को ‘पावर का तशन’ टैगलाइन के साथ टीज किया है, जिससे इसकी बैटरी पर फोकस साफ झलकता है।

बैटरी और चार्जिंग पर खास फोकस

टेक्नोस्पार्क 50 5G में सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी और चार्जिंग होगी। फोन में 6500mAh की शानदार बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 45W सुपर चार्ज सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। यह एक बजट 5G फोन होने वाला है। इस हिसाब से यह कॉम्बिनेशन उन ग्राहकों को लुभाने के लिए है, जो बैटरी लाइफ को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। लंबी बैटरी लाइफ और तेज चार्जिंग का यह संयोजन इस सेगमेंट में इस फोन को अलग पहचान दे सकता है।

ड्यूरेबिलिटी और कनेक्टिविटी भी होगी शानदार

टेक्नोने डिवाइस की बिल्ड क्वालिटी पर भी खास ध्यान दिया है। फोन के कैमरा मॉड्यूल में एयरोस्पेस-ग्रेड 6-सीरीज एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है, जो इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलता है। यह डिवाइस MIL-STD 810H सर्टिफाइड होने वाला है। इसे 1.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहने के लिए रेट किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए स्पार्क 50 5G में खास UPS 3.0 सिग्नल-बूस्टिंग टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है। इससे नेटवर्क रिसेप्शन बेहतर होगा और कॉल ड्रॉप की समस्या कम आएगी।

परफॉर्मेंस और स्टोरेज ऑप्शंस

रिपोर्ट्स केअनुसार, फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है। यह Android 16 के साथ आएगा, जिसके ऊपर HiOS 16 स्किन मिलेगी। डिवाइस में 12GB तक की RAM मिलने की संभावना है। स्टोरेज के ऑप्शन में 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 256GB शामिल हो सकते हैं। यह फोन बजट सेगमेंट में 5G कनेक्टिविटी, लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत बिल्ड क्वालिटी का कॉम्बिनेशन पेश करेगा। फिलहाल फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में जानकारी लॉन्च के दिन ही सामने आएगी। कंपनी ने अमेजॉन पर माइक्रोसाइट लाइव करके पहले ही इस फोन को लेकर क्रेज बढ़ाना शुरू कर दिया है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories