राघव चड्ढा पर प्रियंका कक्कड़ का तीखा तंज, “BJP से लड़ने निकले थे, आज उसी में शामिल हो गए”, आतिशी ने प्रवेश वर्मा की तस्वीरों पर फिर साधा निशाना

Delhi News: आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राघव तो कभी बीजेपी के खिलाफ लड़ाई का झंडा उठाए हुए थे, लेकिन आज वह उसी बीजेपी को आप से बेहतर समझने लगे। यह वही पार्टी है जिसकी वजह से किसानों को जान गंवानी पड़ी और जिसने हर संभव तरीके से संविधान पर प्रहार किया। उनका यह बयान पार्टी में बढ़ती टूट के बीच काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कक्कड़ ने कहा- देश के असली मुद्दे गायब हैं

प्रियंका कक्कड़ ने आगे आरोप लगाया कि बीजेपी के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश में गैस की किल्लत खत्म हो गई, क्या महंगाई कम हुई और क्या रुपए की कीमत संभल गई। उन्होंने कहा कि बीजेपी का इकलौता एजेंडा सिर्फ दुष्प्रचार करना और अरविंद केजरीवाल को बदनाम करना रह गया है ताकि लोगों का ध्यान बुनियादी समस्याओं से भटकाया जा सके।

आतिशी का प्रवेश वर्मा पर AI वाला तंज

केजरीवाल के आवास को लेकर मंत्री प्रवेश वर्मा के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा ने पूरी मीडिया बुलाकर केजरीवाल के घर की जो तस्वीरें दिखाईं, वे असल में किसी इंटरनेट साइट से डाउनलोड करके दिखाई गई थीं। आतिशी ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर ऐसा करना ही था तो बेहतर होता कि वे AI टूल का इस्तेमाल कर लेते, इससे चोरी इतनी जल्दी पकड़ी नहीं जाती।

‘केजरीवाल को रोकने के लिए फैलाया जा रहा झूठ’

कक्कड़ ने दावा किया कि यह सब साजिश इसलिए रची जा रही है क्योंकि अरविंद केजरीवाल देश के इकलौते ऐसे नेता हैं जो लगातार जनता की मूलभूत सुविधाओं और बिजली-पानी जैसे वास्तिवक मुद्दों पर सड़क से लेकर संसद तक बात करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की कोशिश है कि जनता का ध्यान महंगाई और बेरोजगारी जैसे ज्वलंत प्रश्नों से हटाकर आधारहीन आरोपों की ओर मोड़ा जाए और इस तरह आप को तोड़ा जाए।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories