IPL News: आईपीएल 2026 का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। इस बार एक ऐसा नया खिलाड़ी मैदान पर उतरने वाला है, जिसे टीम इंडिया का भविष्य माना जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आकिब नबी के पास मोहम्मद शमी जैसा टप्पा और भुवनेश्वर कुमार जैसी स्विंग है। मिनी ऑक्शन में दिल्ली ने इस गेंदबाज को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है।
सौरव गांगुली ने आकिब नबी को लेकर क्या कहा?
दिल्लीकैपिटल्स के ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ सौरव गांगुली ने कहा कि वह आकिब नबी को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा हैं, लेकिन मैं आकिब नबी को देखने के लिए उत्सुक हूं।’ गांगुली ने कहा कि वह हमेशा क्रिकेट से जुड़े रहना चाहते हैं, चाहे कोच के तौर पर हो या किसी और भूमिका में।
रणजी ट्रॉफी में 10 मैचों में 60 विकेट
आकिब नबीजम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के रहने वाले हैं। हाल में जम्मू-कश्मीर ने इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी (2025-26) का खिताब जीता था। इस सफलता में आकिब सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने पूरे सीजन में 10 मैचों में 60 विकेट लिए और टॉप विकेट टेकर बने। इससे पहले वह दलीप ट्रॉफी में ‘डबल हैट्रिक’ (4 गेंदों में 4 विकेट) लेने वाले पहले खिलाड़ी भी बने थे।
शमी और भुवनेश्वर का कॉम्बो बॉलर
आकिब दाएंहाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज हैं और निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। उनके पास अच्छी गति है। सटीक लाइन-लेंथ और सही टप्पे पर गेंदबाजी करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्हें भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी का कॉम्बो बॉलर कहा जा रहा है। वह पहली बार आईपीएल खेलने आ रहे हैं।
ऑक्शन में लगी रिकॉर्डतोड़ बोली
आकिब नबीपर नीलामी में 8.40 करोड़ रुपये की बोली लगी थी। वह 30 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में आए थे। इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। फैंस के साथ ही क्रिकेट के दिग्गज भी इस गेंदबाज का जलवा देखने के लिए बेताब हैं।


