15 दिन बंगाल में रहूंगा, ममता को बाय-बाय कर दो: अमित शाह का चुनावी एलान

Kolkata News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में जोरदार चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलाव जरूर आएगा। शाह ने भवानीपुर में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि वह 15 दिन बंगाल में रहेंगे और जनता को ममता बनर्जी को बाय-बाय करना है।

शाह बोले- इस बार डरने की जरूरत नहीं

अमित शाह नेरैली में कहा, “इस बार किसी को डरने की जरूरत नहीं है। बंगाल के वोटरों को कोई गुंडा नहीं रोक सकता।” उन्होंने कहा कि हर किसी को बिना डरे वोट डालना चाहिए। उनका लक्ष्य तृणमूल कांग्रेस को जड़ से उखाड़कर बंगाल की खाड़ी में बहा देना है। शाह ने कहा कि जनता यहां टीएमसी के गुंडई से त्रस्त है। युवा बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की मार से परेशान हैं।

ममता को उनके घर में हराने की चुनौती

गृह मंत्रीने कहा कि पूरा बंगाल ममता बनर्जी की विदाई के लिए तैयार है। उन्होंने बताया, “मैंने सुवेंदु दा से कहा था कि केवल नंदीग्राम ही नहीं, बल्कि ममता के घर में जाकर उन्हें हराना है।” शाह ने याद दिलाया कि ममता बनर्जी नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी से चुनाव हार चुकी हैं। अब भवानीपुर में भी उनकी हार तय है।

टीएमसी पर हमला- नहीं है संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान

अमित शाह नेतृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और टीएमसी का किसी संवैधानिक संस्था के लिए सम्मान नहीं है। न्यायिक अधिकारी पर निराधार आरोप लगाना शर्मनाक है। शाह ने कहा कि इस बार वोटरों को कोई नहीं रोक सकता। उनका नारा है- “हराना नहीं, उखाड़कर फेंकना है।”

बंगाल की समस्याएं गिनाईं- घुसपैठ, बम धमाके, महिला असुरक्षा

शाह नेकहा कि बंगाल की जनता टोलाबाजी, टीएमसी के गुंडई और महिला असुरक्षा से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना रोक-टोक घुसपैठ से बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रही है। आए दिन बम धमाके और गोलीबारी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जल्द भवानीपुर में प्रचार करेंगे। शाह आधी रात के बाद कोलकाता पहुंचे थे।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories