Investment News: महंगाई के इस दौर में केवल बचत करना भविष्य के लिए पर्याप्त नहीं है। अगर आप 35 साल के हैं और 55 साल की उम्र तक अपने बैंक बैलेंस में 2 करोड़ रुपये का फंड देखना चाहते हैं, तो स्मार्ट निवेश की रणनीति अपनानी होगी। सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक ऐसा जरिया है, जो अनुशासित तरीके से छोटी-छोटी किस्तों को बड़ी धनराशि में बदल सकता है।
SIP कैसे काम करती है?
SIP निवेश काएक व्यवस्थित तरीका है। इसमें हर महीने एक निश्चित राशि म्यूचुअल फंड में जमा की जाती है। इसकी सबसे बड़ी खूबी ‘कंपाउंडिंग’ यानी ब्याज पर ब्याज का लाभ है। म्यूचुअल फंड का प्रदर्शन शेयर बाजार पर निर्भर करता है, लेकिन लंबी अवधि के ट्रैक रिकॉर्ड के अनुसार 12 से 15 प्रतिशत का औसत रिटर्न मिलना संभव माना जाता है।
2 करोड़ रुपये के लिए कितनी SIP लगानी होगी?
यदिआप 20 साल के लिए SIP शुरू करते हैं और 12 प्रतिशत का औसत सालाना रिटर्न मानते हैं, तो 2 करोड़ रुपये का लक्ष्य पाने के लिए हर महीने 20,200 रुपये की SIP करनी होगी। 20 सालों में कुल निवेश 48.48 लाख रुपये होगा। 12 प्रतिशत के अनुमानित रिटर्न से लगभग 1.53 करोड़ रुपये का मुनाफा मिलेगा। इस तरह 55 साल की उम्र तक कुल 2.01 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
लंबी अवधि का निवेश क्यों है जरूरी?
लंबीअवधि का निवेश कंपाउंडिंग का पूरा लाभ देता है। समय के साथ ब्याज पर ब्याज मिलने से रकम तेजी से बढ़ती है। 20 साल की अवधि में मुनाफा कुल निवेश का लगभग तीन गुना हो सकता है। इस प्लानिंग से न केवल रिटायरमेंट सुरक्षित होती है, बल्कि आर्थिक स्वतंत्रता भी मिलती है। शुरुआत जितनी जल्दी होगी, लक्ष्य हासिल करना उतना ही आसान होगा। निवेश हमेशा अपनी जोखिम क्षमता और वित्तीय सलाहकार की सलाह के अनुसार ही करें।


