इतिहास रचने के करीब एलॉन मस्क, लॉन्च कर रहे दुनिया का सबसे बड़ा IPO, बनेंगे पहले खरबपति

Delhi News: दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलॉन मस्क इतिहास रचने से अब बस कुछ ही कदम दूर हैं। वे बहुत जल्द दुनिया के पहले खरबपति (Trillionaire) बनने वाले हैं। यह बड़ा कमाल उनकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) करने जा रही है, जो दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने के लिए तैयार है।

इस ऐतिहासिक आईपीओ की लॉन्चिंग 12 जून 2026 को होने जा रही है। इस महा-लॉन्चिंग से ठीक पहले मस्क की कुल नेटवर्थ में 274 अरब डॉलर का भारी उछाल आया है। मस्क की संपत्ति में आया यह अकेले का उछाल भारत के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी की कुल दौलत से करीब तीन गुना ज्यादा है।

ताइवान की कुल जीडीपी के बराबर हुई मस्क की दौलत

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एलॉन मस्क की कुल दौलत अब 971 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। मस्क की यह अकूत संपत्ति अब लगभग ताइवान जैसे देश की कुल जीडीपी (976.72 अरब अमेरिकी डॉलर) के बराबर हो चुकी है, जो दुनिया के लिए चौंकाने वाला आंकड़ा है।

मस्क की संपत्ति बढ़ने की मुख्य वजह स्पेसएक्स का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ है। इस आईपीओ के लिए शेयरों का प्राइस बैंड 135 डॉलर प्रति शेयर तय किया गया है। इसके बाजार में आते ही स्पेसएक्स कंपनी की कुल मार्केट वैल्यूएशन 1.77 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को छू लेगी।

मुकेश अंबानी से 11 गुना अमीर बने एलॉन मस्क

अनुमानों के मुताबिक स्पेसएक्स के शेयरों में ट्रेडिंग शुरू होते ही मस्क की कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर को पार कर जाएगी। इसी के साथ वे आधिकारिक रूप से दुनिया के पहले ट्रिलेनियर बन जाएंगे। वर्तमान में मुकेश अंबानी की नेटवर्थ जहां $83.1 अरब है, वहीं मस्क उनसे 11 गुना ज्यादा अमीर हो चुके हैं।

एलॉन मस्क भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी (112 अरब डॉलर) से भी करीब 8 गुना ज्यादा अमीर हैं। मस्क की यह विशाल संपत्ति भारत की कुल जीडीपी के लगभग एक चौथाई हिस्से के बराबर हो चुकी है। आईएमएफ के अनुसार भारत की कुल जीडीपी लगभग 4.15 ट्रिलियन डॉलर है।

Author: Rajesh Kumar

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories