Kia EV2 यूरोप में लॉन्च: 29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत, 453 Km तक की रेंज

Electric Car News: Kia ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार EV2 को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। जनवरी 2026 में पेश की गई इस कार की कीमत और वैरिएंट की जानकारी अब सामने आ गई है। जर्मनी समेत कई यूरोपीय देशों में इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। EV2 का प्रोडक्शन स्लोवाकिया में किया जा रहा है। इसकी शुरुआती कीमत EUR 26,600 (करीब 29 लाख रुपये) रखी गई है।

चार वैरिएंट में आई Kia EV2

Kia EV2 कोचार अलग-अलग वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। बेस वैरिएंट ‘Light’ 4-सीट कॉन्फिगरेशन में आता है। इसमें 42.2 kWh की बैटरी और 146 hp की मोटर दी गई है। यह करीब 317 किमी की रेंज देता है। ‘Air’ वैरिएंट 5-सीटर है, जिसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। बड़ा 61 kWh बैटरी पैक 453 किमी तक की रेंज देता है।

Earth और GT-Line वैरिएंट की खासियत

‘Earth’वैरिएंट 4 और 5 सीट दोनों विकल्प में उपलब्ध है। इसमें 42.2 kWh बैटरी और 146 hp मोटर मिलती है। इसकी रेंज करीब 308 किमी है। GT-Line वैरिएंट सबसे प्रीमियम है। इसमें 61 kWh बैटरी और 135 hp मोटर दी गई है। इसकी रेंज लगभग 413 किमी है। यह वैरिएंट 4 और 5 सीट दोनों ऑप्शन में आता है और इसमें ज्यादा लग्जरी फीचर्स और स्पोर्टी डिजाइन मिलता है।

फीचर्स और मुकाबला

Kia EV2 मेंलग्जरी इंटीरियर, बड़ा केबिन और आरामदायक सीट्स मिलती हैं। इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इसे लीज पर भी दे रही है, जिससे लोग कम खर्च में इस कार का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूरोप में इसका मुकाबला Renault, Citroen और Volkswagen की इलेक्ट्रिक कारों से होगा। Kia EV2 अपनी कीमत, रेंज और फीचर्स के कारण इस सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

WhatsApp की छुट्टी? YouTube का नया धमाका, अब ऐप के अंदर ही कर सकेंगे डायरेक्ट चैट और वीडियो शेयर

California News: वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने सोशल मीडिया...

Related Articles

Popular Categories