सिरसा में खूनी इश्क: शादी की बात करने बुलाया, फिर सरेआम प्रेमी को चाकू से गोदा; तड़प-तड़प कर हुई मौत

Crime News: हरियाणा के सिरसा शहर से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां की संजय कॉलोनी में एक 19 वर्षीय युवक संदीप की उसकी प्रेमिका के भाइयों ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -

शादी की बात करने के बहाने बुलाया था बाहर

मृतक संदीप शहर की बोंबे वाली गली में एक दुकान पर काम करता था। वहीं वाल्मीकि मोहल्ला की रहने वाली एक युवती भी बाजार में ही काम करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई और वे एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी युवती के परिवार वालों को काफी समय से थी।

सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे प्रेमिका ने संदीप को फोन किया। उसने कहा कि उसके भाई शादी के विषय में बात करना चाहते हैं, इसलिए मिलने आ जाओ। संदीप अपने पिता के मोबाइल पर बात करते हुए घर से महज 200 मीटर दूर स्थित दुर्गा मंदिर के सामने पहुंच गया।

<

- Advertisement -

मंदिर के सामने किया ताबड़तोड़ हमला

जैसे ही संदीप वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे युवती के सगे भाई जतिन और चचेरे भाई काकू ने उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने संदीप के हाथ, पेट और पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से तुरंत फरार हो गए।

लहूलुहान हालत में संदीप को तड़पता देख राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां सुबह साढ़े छह बजे इलाज के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया।

इस खूनी वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मुख्य आरोपी जतिन और उसके चचेरे भाई काकू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Author: Sandeep Hooda

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सोशल मीडिया पर मिली धमकी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

Melbourne News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे...

Related Articles