‘रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान’ का बड़ा दावा, 85 प्रतिशत क्षेत्र पर नियंत्रण कर नई करेंसी और राष्ट्रगान अपनाने का ऐलान किया

Quetta News: रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान के नाम से जारी एक बयान में बलोचिस्तान के 85 प्रतिशत क्षेत्र पर नियंत्रण का बड़ा दावा किया गया है। स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में कदम बढ़ाते हुए राष्ट्रीय गान ‘मा चुकैन बलोचानी’, नया राष्ट्रीय ध्वज और ‘बलोची फालुस’ नाम की करेंसी अपनाने की घोषणा की गई है।

- Advertisement -

बलोच सामाजिक कार्यकर्ता मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पत्र साझा किया है। इस पत्र के मुताबिक बलोच सुरक्षा एवं रक्षा बल अब पूरे क्षेत्र का प्रशासनिक काम संभाल रहे हैं। उन्होंने सोने और तांबे की खदानों सहित 150 गैस क्षेत्रों और 1,200 कोयला खदानों पर नियंत्रण का दावा किया है।

प्रशासनिक ढांचा और सेना तैयार करने का बड़ा दावा

दावे के अनुसार बलूचिस्तान की सेना, नौसेना, वायु सेना और नागरिक प्रशासन में 5,00,000 कर्मियों का बल तैयार है। बलोच बल साल 2026 के अंत तक पाकिस्तानी सेना को पूरी तरह उखाड़ फेंकने की तैयारी में है। हालांकि बयान में यह स्वीकार किया गया है कि उनके पास लड़ाकू विमान या मिसाइल जैसे भारी हथियार नहीं हैं।

बयान में आगे दावा किया गया है कि बड़ी संख्या में बलोच और पश्तून समुदाय के लोग पाकिस्तानी सेना से इस्तीफा दे रहे हैं। वे पुलिस, फ्रंटियर कॉर्प्स और लेवीज जैसे विभागों को लगातार छोड़ रहे हैं। इस कदम से पूरी दुनिया में बलोच आंदोलन की मजबूती का एक बहुत साफ संदेश जा रहा है।

- Advertisement -

पाकिस्तान को अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं करने देंगे

मीर यार बलोच द्वारा साझा किए गए पत्र में पड़ोसियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया गया है। बयान के मुताबिक वे पाकिस्तानी सेना, नौसेना और वायु सेना को क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने के लिए अपनी जमीन, हवाई क्षेत्र या तटरेखा का इस्तेमाल किसी भी कीमत पर नहीं करने देंगे। सुरक्षा व्यवस्था बलोच बल संभालेंगे।

पत्र में आजाद दुनिया से अपील की गई है कि वे रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान की आजादी को जल्द मान्यता दें। इससे क्षेत्र में पाकिस्तान की चरमपंथ और परमाणु ब्लैकमेलिंग की नीति का अंत होगा। हालांकि इस वायरल पत्र में किए गए बड़े दावों की पुष्टि किसी स्वतंत्र या आधिकारिक स्रोत ने नहीं की है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles