गुरुग्राम की सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, पार्किंग में सो रही नौकरानी को थार ने कुचला, चालक महिला गिरफ्तार

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सेक्टर-67 स्थित अंसल वर्सालिया सोसाइटी में घर की पार्किंग में सो रही एक घरेलू नौकरानी को थार गाड़ी ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई।

- Advertisement -

हादसे के बाद आरोपी थार चालक महिला गाड़ी से नीचे उतरी। वह घायल नौकरानी को दूसरी गाड़ी से एक निजी अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला शव को वापस सोसाइटी में ले आई।

अस्पताल से लाकर पार्किंग में रख दिया शव

आरोपी महिला ने शव को उसी जगह रख दिया, जहां उसने थार से कुचला था। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-65 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 57 वर्षीय गुड्डी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली थी। वह मकान नंबर 4011 में काम खत्म करने के बाद ग्राउंड फ्लोर पर बनी कार पार्किंग में सो रही थी।

- Advertisement -

बैक करते समय ऊपर चढ़ गई थार गाड़ी

इसी बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला अपनी थार गाड़ी को बैक कर रही थी। इस दौरान पार्किंग में सो रही बुजुर्ग महिला के ऊपर से गाड़ी गुजर गई। जब चालक को किसी के गाड़ी के नीचे आने का अहसास हुआ, तो वह नीचे उतरी और उसे अस्पताल ले गई।

मृतका के भतीजे ने बताया कि आरोपी महिला ने शव को वापस पार्किंग में रख दिया था। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने मकान के बाहर एकत्र होकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अब सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles