सीबीएसई 12वीं के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर मंचा भारी हड़कंप, तकनीकी खामियां सुधारने के लिए बुलाए गए आईआईटी के टॉप एक्सपर्ट्स

Delhi News: सीबीएसई 12वीं क्लास की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 25 मई को बंद हो गई है। इसके तुरंत बाद ही बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर भारी तकनीकी खामियां सामने आई हैं। इन गंभीर दिक्कतों को दूर करने के लिए अब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

- Advertisement -

छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय गड़बड़ी के कारण पोर्टल पर किसी स्टूडेंट से ज्यादा फीस वसूली जा रही है, तो कुछ छात्रों की बेहद कम फीस जमा हो रही है। इस समस्या से हजारों छात्र और अभिभावक परेशान हैं।

शिक्षा मंत्री ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट, आईआईटी एक्सपर्ट्स संभालेंगे कमान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सीबीएसई से तुरंत एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। केंद्र सरकार ने इस पूरे डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आईआईटी मद्रास और आईआईटी कानपुर के शीर्ष विशेषज्ञों को आपातकालीन काम पर लगाया है।

इसके साथ ही सरकार ने देश के चार बड़े सरकारी बैंकों को भी इस मुहिम में शामिल किया है। इनमें भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और इंडियन बैंक शामिल हैं। ये सभी बैंक मिलकर सीबीएसई के पेमेंट गेटवे इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह दुरुस्त करेंगे।

- Advertisement -

सर्वर डाउनटाइम और धुंधली आंसर शीट से छात्र हुए परेशान

री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को पोर्टल पर बार-बार सर्वर डाउनटाइम की शिकायत मिल रही है। इसके अलावा छात्रों को अकाउंट लॉग इन करने में परेशानी आ रही है। कई छात्रों को उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की बेहद धुंधली स्कैन कॉपियां भी मिली हैं।

इन परिचालन संबंधी खामियों के कारण छात्र समय पर अपना आवेदन पूरा नहीं कर पा रहे हैं। बैंकों की तकनीकी टीमें अब पोस्ट एग्जामिनेशन सर्विस पोर्टल के साथ नया एकीकरण स्थापित कर रही हैं। इससे ट्रांजैक्शन फेल होने की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

स्कैन कॉपी मिलने के बाद रीचेकिंग के लिए मिलेंगे दो दिन

बोर्ड के नियमों के अनुसार जिन छात्रों ने 25 मई तक सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें अपनी कॉपियों की स्कैन प्रति जल्द मिल जाएगी। उत्तर पुस्तिका की जांच करने के बाद छात्र अगले दो दिनों के भीतर दोबारा री-इवैल्यूएशन के लिए अंतिम आवेदन कर सकेंगे।

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों के नंबरों में बदलाव होगा, उनकी नई मार्कशीट जल्द जारी की जाएगी। बोर्ड इस बार पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी छात्र के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

Author: Rashmi Sharma

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles