बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, चर्चा में आए बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा, 30 जुलाई को वोटिंग

Patna News: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 13 जुलाई को नामांकन की आखिरी तारीख समाप्त होने के साथ ही सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल कर दिए हैं। यहाँ 30 जुलाई को मतदान होगा।

- Advertisement -

इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी से नीरज कुमार सिन्हा और जनसुराज से प्रशांत किशोर मैदान में हैं। वहीं आरजेडी से रेखा कुमारी गुप्ता तथा जनशक्ति जनता दल से वीणा मानवी किस्मत आजमा रही हैं। इस चुनाव में तीनों मुख्य उम्मीदवार पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं।

बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा की शैक्षणिक योग्यता पर चर्चा

बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा अपनी शैक्षणिक योग्यता को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा बटोर रहे हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक 32 वर्षीय नीरज ने वर्ष 2012 में मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। इसके पूरे 12 साल बाद वर्ष 2024 में उन्होंने मगध विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है।

हलफनामे के अनुसार नीरज पटना के मीठापुर इलाके के मूल निवासी हैं। उनके पास कुल 12.28 लाख रुपये की चल संपत्ति और 8 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उनके नाम पर कोई आवासीय मकान या फ्लैट नहीं है। साथ ही उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

- Advertisement -

नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट

बांकीपुर में उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि पूर्व विधायक नितिन नबीन राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। उन्होंने संसद सदस्य बनने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। नितिन नबीन ने वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में यहाँ से शानदार जीत दर्ज की थी।

बीजेपी ने पहले इस सीट से अभिषेक कुमार को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया था। लेकिन बाद में अभिषेक ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने युवा चेहरे नीरज सिन्हा को बांकीपुर उपचुनाव के रण में उतारने का फैसला किया।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles