हिमाचल के रामपुर में पिछले कल हुई दो लोगों की मौत, आज उसी रूट पर फिर खराब हुई एचआरटीसी की सरकारी बस

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रामपुर-खड़ाहण मार्ग पर एचआरटीसी की बस खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में बस कंडक्टर सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

रामपुर रूट पर दोबारा हुआ बड़ा हादसा टला

बुधवार शाम को हुए इस भीषण हादसे के ठीक अगले दिन गुरुवार को एक और बड़ी लापरवाही सामने आई। एचआरटीसी प्रशासन ने उसी रूट पर दूसरी सरकारी बस सेवा के लिए भेजी। सफर के दौरान अचानक इस बस के इंजन से भारी धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में डर फैल गया।

खराब बस के चलते यात्रियों में मची अफरातफरी

बस के इंजन से धुआं उठते ही आग लगने की आशंका से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान बस में कई स्कूली बच्चे भी सवार थे। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को रोका और सभी सवारियों को सुरक्षित नीचे उतारा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

खटारा बसों को लेकर बीजेपी नेता ने उठाए सवाल

इस पूरे मामले पर रामपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे नेता कौल सिंह नेगी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि रामपुर डिपो की बसों की हालत बेहद दयनीय है। इन खटारा बसों को सड़कों पर चलाकर प्रशासन यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहा है।

- Advertisement -

जनता की सुरक्षा को लेकर सरकार पर लापरवाही के आरोप

कौल सिंह नेगी ने कहा कि जून महीने में भी उन्होंने इन खराब बसों की स्थिति को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। उन्होंने मांग की है कि किसी भी रूट पर बसों को भेजने से पहले उनकी पूरी तकनीकी जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles