Himachal News: हिमाचल प्रदेश के हजारों पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, जुलाई में मिलेगा संशोधित पेंशन का पूरा बकाया एरियर

- Advertisement -

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के हजारों बुजुर्ग पेंशनर्स का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य सरकार एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को जुलाई 2026 में संशोधित पेंशन का पूरा बचा हुआ बकाया एरियर एक साथ देने जा रही है।

हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्त (पेंशन) विभाग ने इस महत्वपूर्ण फैसले को लेकर सोमवार को नए आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग के ताजा आदेश के अनुसार जुलाई महीने में अंतिम शेष राशि जारी होते ही इस श्रेणी के सभी पात्र पेंशनर्स का शत-प्रतिशत भुगतान पूरा हो जाएगा।

- Advertisement -

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर फैसला

पूर्व में एक जनवरी 2016 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन और पारिवारिक पेंशन का नया निर्धारण सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के तहत किया गया था। वित्तीय भार अधिक होने के कारण राज्य सरकार ने इस बड़ी राशि का भुगतान किस्तों में करने का फैसला लिया था।

राज्य सरकार इससे पहले सितंबर 2022, मार्च 2024, जून 2025 और जनवरी 2026 में एरियर की अलग-अलग किस्तें जारी कर चुकी है। अब अंतिम भुगतान की घोषणा से उन हजारों परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा, जो पिछले दस वर्षों से अपनी पूरी हकदारी की राशि का इंतजार कर रहे थे।

पेंशन खातों में ऐसे आएगी शुद्ध राशि

वित्त विभाग ने साफ किया है कि सभी पेंशनर्स को मिलने वाली अंतिम राशि एक समान नहीं होगी। सरकार पेंशनर्स को पहले दी गई अंतरिम राहत (Interim Relief) और महंगाई राहत (Dearness Relief) की विभिन्न किस्तों को कुल एरियर में समायोजित (Adjust) करेगी। इसके बाद बची शुद्ध राशि ही बैंक खातों में जाएगी।

यदि किसी पेंशनर को पूर्व में तकनीकी कारणों से ज्यादा भुगतान हुआ है, तो विभाग उसकी रिकवरी भी इसी अंतिम किस्त से करेगा। सरकार ने सभी पेंशन वितरण प्राधिकरणों (PDA) और बैंकों को निर्देश दिए हैं कि जुलाई 2026 के भीतर सभी पात्र लाभार्थियों को यह राशि हर हाल में ट्रांसफर की जाए।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles