Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आठ आईपीएस और चार एचपीपीएस अधिकारियों के हुए तबादले

- Advertisement -

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के आठ और राज्य पुलिस सेवा (HPPS) के चार अधिकारियों का तुरंत प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया। इस बड़े बदलाव में चार जिलों के एसपी और दो आईजी रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी हुए आदेश

राज्य के राज्यपाल कवींदर गुप्ता ने सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिशों को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके बाद गृह विभाग ने अधिकारियों की नई तैनाती के आधिकारिक आदेश जारी किए। इस नए आदेश के तहत नूरपुर के एसपी कुलभूषण वर्मा को अब कांगड़ा जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -

कुलभूषण वर्मा अब कांगड़ा में 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक रतन की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार ने अशोक रतन को शिमला में एसपी (लीव रिजर्व) के पद पर भेजा है। इसके साथ ही कांगड़ा के नए एसपी वर्मा के पास धर्मशाला जोन के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

बिलासपुर और डेहरा में नए एसपी तैनात

प्रशासनिक फेरबदल के तहत बिलासपुर के एसपी संदीप कुमार धवल को डेहरा का नया एसपी बनाया गया है। वहीं शिमला के एडिशनल एसपी अभिषेक को प्रमोशन देकर बिलासपुर का एसपी नियुक्त किया गया है। डेहरा के पूर्व एसपी मयंक चौधरी को शिमला मुख्यालय में एसपी (लीव रिजर्व) के पद पर भेजा है।

इसके साथ ही नादौन के एसडीपीओ गौरवजीत सिंह अब शिमला के नए एडिशनल एसपी होंगे। लंबी छुट्टी के बाद लौटीं महिला अधिकारी इल्मा अफरोज को नूरपुर का एसपी बनाया गया है। हमीरपुर में तैनात आईजी अभिषेक डुलार को अब शिमला में आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

अभिषेक डुलार के पास डरोह में आईजी (आर्मड पुलिस एंड ट्रेनिंग) का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। इस पद पर तैनात डी के चौधरी को हमीरपुर में आईजी (कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विसेज) लगाया गया है। एचपीपीएस अधिकारी रमण शर्मा को धर्मशाला में विजिलेंस ब्यूरो का नया एसपी नियुक्त किया है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles