हॉट केस या डिब्बे में रखते ही गीली हो जाती है रोटी? कपड़े का झंझट छोड़ें, आजमाएं ‘चम्मच’ का यह देसी जुगाड़

Kitchen Hacks: हर घर में यह समस्या आम है कि रोटियों को चाहे हॉट केस में रखें या स्टील के डिब्बे में, सबसे ऊपर और सबसे नीचे वाली रोटी भाप के कारण गीली होकर बेकार हो जाती है। कई लोग इसके लिए कपड़े का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसकी रोज सफाई करना एक बड़ा झंझट है।

- Advertisement -

अगर रोटी रखने वाला कपड़ा ठीक से साफ न हो, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है, जिससे आपकी सेहतमंद रोटी भी अनहेल्दी हो सकती है। ऐसे में रोटियों को गीला होने से बचाने का एक बेहद सरल और अनोखा घरेलू तरीका है—सिर्फ एक चम्मच की मदद लेना।

जानिए कैसे काम करता है यह चम्मच वाला आसान हैक

जब आप कैसरोल या किसी डिब्बे में रोटियां रखने जाएं, तो पहली रोटी रखने से पहले डिब्बे के बिल्कुल नीचे एक चम्मच को उल्टा करके रख दें। इसके बाद ही रोटियों को डिब्बे के अंदर रखना शुरू करें। यह छोटा सा बदलाव आपकी रोटियों को खराब होने से बचा लेगा।

उल्टे चम्मच के ऊपर रोटी रखने से डिब्बे की निचली सतह और रोटी के बीच थोड़ा सा गैप (खाली जगह) बन जाता है। इस गैप की वजह से गर्म हवा आसानी से बाहर निकल जाती है और डिब्बे के नीचे नमी या मॉइश्चर जमा नहीं हो पाता, जिससे नीचे वाली रोटी बिल्कुल सूखी और ताजी रहती है।

- Advertisement -

सबसे ऊपर वाली रोटी को गीला होने से ऐसे बचाएं

जब आप डिब्बे में आखिरी रोटी रख लें, तो ढक्कन बंद करने से पहले दो चम्मचों को उल्टा करके एक-दूसरे के ऊपर क्रॉस (X) के आकार में रख दें, फिर ढक्कन लगाएं। इसके अलावा, डिब्बे में रोटी रखने से पहले उसे हवा में एक बार झटक दें ताकि उसके अंदर की एक्स्ट्रा भाप निकल जाए।

ध्यान रखें कि एकदम गरमा-गरम रोटी रखते ही तुरंत ढक्कन कभी बंद न करें, क्योंकि इससे भाप अंदर ही फंस जाती है। रोटी को डिब्बे में रखने के बाद करीब 10 सेकंड तक खुला रहने दें, ताकि वह हल्की सी ठंडी हो जाए। इसके बाद ढक्कन बंद करने से आपकी ऊपर वाली रोटी भी कभी गीली नहीं होगी।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles