उम्र के साथ ढीली हो रही स्किन को बोटोक्स जैसी कसावट देगा यह घरेलू पानी, झुर्रियां होंगी गायब

Skin Care Tips: महिलाएं जैसे ही 40 साल की उम्र के करीब पहुंचती हैं, उनकी आंखों के किनारों पर महीन रेखाएं और झुर्रियां साफ नजर आने लगती हैं। उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में कोलेजन का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे स्किन का नैचुरल ग्लो और टाइटनेस कम होने लगती है।

- Advertisement -

इसके अलावा जो महिलाएं तेजी से वजन कम (फैट लॉस) करती हैं, उनकी त्वचा भी ढीली होकर लटकने लगती है। अगर आप भी महंगे एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च किए बिना अपने चेहरे पर दोबारा कसावट लाना चाहती हैं, तो यह जादुई घरेलू बोटोक्स वॉटर आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है।

जानिए कैसे तैयार करें यह मैजिकल बोटोक्स वॉटर

घरेलू नुस्खों की जानकार मनप्रीत कौर ने इस असरदार एंटी-एजिंग वॉटर की रेसिपी शेयर की है। इसे बनाने के लिए एक गिलास फिल्टर पानी में एक चम्मच अलसी के बीज (फ्लैक्स सीड्स), एक तेजपत्ता और दो इंच लंबा मुलेठी का टुकड़ा डालकर करीब 10 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें।

जब पानी अच्छी तरह पक जाए तो इसे छानकर एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें। अब इस तैयार अर्क में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर अच्छी तरह हिलाएं। आपका मैजिकल बोटोक्स वॉटर तैयार है। इसे आप आसानी से फ्रिज या सामान्य तापमान पर स्टोर करके रख सकती हैं।

- Advertisement -

त्वचा पर कैसे असर करती हैं ये प्राकृतिक चीजें

अलसी के बीजों में एएलए (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड) नामक खास कंपाउंड होता है, जो झुर्रियों को रोकने में सहायक है। तेजपत्ता में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स त्वचा को धीरे-धीरे कसने का काम करते हैं, जबकि मुलेठी चेहरे के काले घेरों और डार्क पिग्मेंटेशन को खत्म करने में मदद करती है।

इस मिश्रण में मिलाई गई ग्लिसरीन एक बेहतरीन ह्यूमक्टेंट (नमी सोखने वाला) का काम करती है। यह त्वचा के हाइड्रेशन को अंदर ही ब्लॉक कर देती है और उसे रूखा होने से बचाती है। रोजाना रात को सोने से पहले चेहरा धोकर इस पानी को स्प्रे करें। कुछ ही महीनों में चेहरे पर 20 की उम्र जैसी कसावट दिखने लगेगी।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles