रिया कपूर की मेकअप आर्टिस्ट के बैग से 1.35 करोड़ के हीरे के इयररिंग्स चोरी, मुंबई पुलिस हैरान

- Advertisement -

Crime News: मशहूर फिल्ममेकर और फैशन स्टाइलिस्ट रिया अनिल कपूर की किराए की बेहद कीमती ज्वेलरी चोरी होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना के बाद मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई आधिकारिक शिकायत के अनुसार, न्यूयॉर्क में आयोजित एक बड़े फैशन शो में जाते समय रिया कपूर की मुख्य मेकअप आर्टिस्ट के हैंडबैग से 1.35 करोड़ रुपये के हीरे-जड़े इयररिंग्स गायब हो गए। ये बेहद कीमती इयररिंग्स मुंबई के प्रसिद्ध मेहता और गोयंका ज्वेलर्स से किराए पर लिए गए थे।

- Advertisement -

नेट गाला इवेंट के सफर के दौरान हुई वारदात

मुंबई की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह पिछले 7 सालों से रिया कपूर के साथ काम कर रही हैं। 29 अप्रैल को न्यूयॉर्क में होने वाले प्रतिष्ठित ‘नेट गाला फैशन शो’ इवेंट के लिए रिया कपूर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए उनकी पूरी टीम रवाना हुई थी।

सफर के लिए मेहता ज्वेलर्स से 66 लाख रुपये के पन्ना स्टोन डायमंड वाले सोने के इयररिंग्स और गोयंका ज्वेलर्स से 69 लाख रुपये के जाम्बियन स्टोन वाले इयररिंग्स किराए पर लिए गए थे। सवलीन सिंह ने सुरक्षा के लिहाज से इन दोनों ज्वेलरी बॉक्स को अपने निजी हैंडबैग के अंदर सुरक्षित रखा था।

पूरी टीम ने 27 अप्रैल की रात 10:25 बजे मुंबई एयरपोर्ट से अमीरात फ्लाइट के जरिए उड़ान भरी थी। मुंबई से दुबई होते हुए यह टीम 28 अप्रैल की शाम 5:30 बजे न्यूयॉर्क के कैनेडी एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट से सीधे सभी लोग होटल पियर न्यूयॉर्क गए और अपने कमरों में चले गए।

होटल के कमरे में खुला खाली बॉक्स का राज

होटल के कमरे में पहुंचने के बाद जब सवलीन सिंह ने टीम की सदस्य शिरीन को इयररिंग्स देने के लिए हैंडबैग से बॉक्स निकाले, तो उनके होश उड़ गए। दोनों ही बॉक्स अंदर से पूरी तरह खाली थे। न्यूयॉर्क में शिकायत दर्ज न कराकर टीम ने मुंबई वापस लौटकर सहार पुलिस स्टेशन में एफआईआर कराई है।

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, मामला दर्ज कर एयरपोर्ट से लेकर न्यूयॉर्क होटल तक की पूरी टाइमलाइन और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अब बारीकी से यह पता लगाने में जुटी है कि यह करोड़ों की चोरी मुंबई एयरपोर्ट पर हुई, फ्लाइट के अंदर हुई या फिर न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद अंजाम दी गई।

Author: Raj Thakur

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles