बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ का धमाल, मिक्स्ड रिव्यूज के बाद भी फिल्म ने दूसरे दिन की बंपर कमाई

- Advertisement -

Entertainment News: साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ को दर्शक आज भी याद करते हैं। अब पूरे 14 साल बाद निर्देशक होमी अदजानिया इसका सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ लेकर आए हैं। थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स से भले ही मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बेहतरीन कमाई कर रही है।

इस नई फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में कृति सेनन के अभिनय की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। ‘कॉकटेल 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर ही पुरानी फिल्म को पीछे छोड़ दिया था। दूसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई में 20.4% का बड़ा उछाल देखा गया।

- Advertisement -

दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 10,835 शोज से ₹13.50 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं, दूसरे दिन 10,245 शोज से फिल्म ने ₹16.25 करोड़ का शानदार बिजनेस किया। इस तरह देश में इसका कुल नेट कलेक्शन ₹29.75 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹35.70 करोड़ तक पहुंच गया है।

घरेलू बाजार के साथ-साथ ओवरसीज मार्केट (विदेशों) में भी ‘कॉकटेल 2’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। विदेशी बाजार से फिल्म ने अब तक ₹8 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म का दो दिनों का वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹50.95 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर चुका है।

शनिवार को फिल्म की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 30.46% दर्ज की गई। सुबह के शोज में यह मात्र 13.23% थी, जो रात के शोज तक बढ़कर 42.46% तक पहुंच गई। फिल्म के इस मजबूत ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि यह अपने पहले वीकेंड में देश भर में ₹40-45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन आसानी से कर लेगी।

दिलचस्प लव ट्रायंगल और ₹150 करोड़ का बजट

करीब ₹150 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी ‘कॉकटेल 2’ पुरानी फिल्म की स्पिरिचुअल सीक्वल है। फिल्म की शूटिंग लंदन, केप टाउन और सिसिली की बेहद खूबसूरत लोकेशन्स पर की गई है। फिल्म की कहानी कुणाल और दिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कॉलेज के दिनों से ही एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दिया को कुणाल के प्यार पर शक होने लगता है। वह अपनी सहेली एली से कहती है कि वह कुणाल के साथ थोड़ा फ्लर्ट करे ताकि उसकी वफादारी का टेस्ट लिया जा सके। इसके बाद शुरू होता है असुरक्षा और इमोशन्स का एक ऐसा खेल जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

Author: Manisha Thakur

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles