गुरुग्राम के सेक्टर-65 में युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया आरोप, आरोपी फरार

Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद से ही आरोपी मौके से फरार है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

मिलने के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 28 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दिल्ली के बदरपुर का रहने वाला था। वह वर्तमान में अपने जीजा के पास गांव मैदावास में रहकर गाड़ी चलाता था। आकाश की दोस्ती काफी समय से लक्की नाम के एक युवक से थी।

परिजनों का आरोप है कि लक्की ने आकाश को मिलने के बहाने बुलाया था, जिसके बाद उसकी मौत की खबर आई। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि लक्की के पास उसके पिता की रिवॉल्वर थी, जिससे गोली मारी गई। आकाश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, इसलिए हत्या की वजह अभी साफ नहीं है।

पुलिस की शुरुआती जांच में इत्तेफाकन गोली चलने की बात

दूसरी ओर, पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों दोस्त कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान लक्की के हाथ में रिवॉल्वर थी और उसे देखते समय अचानक मिसफायर हो गया। गोली सीधे आकाश के सिर पर जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Advertisement -

हादसे के बाद लक्की खुद घायल आकाश को इलाज के लिए सेक्टर-57 के एक निजी अस्पताल लेकर गया था। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। वारदात के बाद से ही आरोपी का मोबाइल बंद है और वह फरार है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, पुलिस टीमें अलर्ट

सेक्टर-65 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामबीर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। गुरुवार दोपहर को डॉक्टरों की टीम से शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी की सही लोकेशन का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर लगातार दबिश दे रही हैं। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की टीमें भी इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही हैं। गिरफ्तारी के बाद ही सच सामने आएगा।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles