अंबाला कैंट में डिजिटल धोखाधड़ी से लूट, सामान और नोटों के हार लेकर फरार हुए दो बाइक सवार युवक।

Ambala News: अंबाला कैंट के व्यस्त बजाजा बाजार में स्थित ‘गोपाल दी हट्टी’ नामक मनियारी दुकान से लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो अज्ञात युवक दुकानदार को फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर 46,350 रुपये का सामान लेकर मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -

गूगल-पे करने का नाटक कर दिया चकमा

पीड़ित दुकानदार सुदर्शन कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे मोटरसाइकिल पर दो लड़के उनकी दुकान पर आए। उन्होंने मनियारी के सामान के साथ 100-100 रुपये के नोटों के 4 हार खरीदे। दुकानदार ने कुल 46,350 रुपये का कच्चा बिल बनाकर सामान काउंटर पर रख दिया।

इसके बाद एक युवक बाहर खड़ी बाइक पर बैठ गया, जबकि दूसरे ने दुकान के स्कैनर पर गूगल-पे से पैसे भेजने की बात कही। दुकानदार ने जब अपने बेटे को फोन कर पूछा, तो उसने पैसे आने से साफ इनकार कर दिया। इतने में आरोपी सामान उठाकर बाइक से भाग निकले।

दुकान में लगे कैमरों में कैद हुई वारदात

दुकानदारों ने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे चकमा देने में कामयाब रहे। पीड़ित के अनुसार वे जल्दबाजी में मोटरसाइकिल का नंबर नोट नहीं कर पाए। हालांकि, यह पूरी वारदात दुकान में लगे कैमरों की फुटेज में रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी मदद से पुलिस पहचान कर सकती है।

- Advertisement -

पीड़ित दुकानदार ने अंबाला कैंट पुलिस स्टेशन में दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। दुकानदार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और लूटा गया सामान व नोटों के हार जल्द से जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles