Bihar News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के नतीजों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम तुरंत देख सकते हैं। इसके साथ ही वे अपनी डिजिटल मार्कशीट भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
अंकों से असंतुष्ट छात्र आज से करें स्क्रूटिनी आवेदन
जो छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में मिले अंकों से खुश नहीं हैं, वे अपनी कॉपियों की दोबारा जांच करवा सकते हैं। बोर्ड ने आज 25 मई से स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्क्रूटिनी फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 29 मई 2026 तय की गई है।
वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छात्रों को परिणाम देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। वहां उन्हें अपना रोल नंबर, रोल कोड और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके ‘व्यू रिजल्ट’ बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा, जहां से मार्कशीट की डिजिटल कॉपी तुरंत सेव की जा सकती है।
इस बार ऐसा रहा बिहार बोर्ड का पास प्रतिशत
मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा में इस साल केवल 21.16 प्रतिशत छात्रों को कामयाबी मिली है। वहीं 10वीं विशेष परीक्षा में 51.18 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसके विपरीत इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा का पास प्रतिशत 51.38 रहा, जबकि 12वीं विशेष परीक्षा में 55.31 फीसदी छात्र सफल घोषित किए गए हैं।
आंकड़ों के मुताबिक 12वीं कंपार्टमेंट में 32,627 और विशेष परीक्षा में 3,711 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। वहीं 10वीं कंपार्टमेंटल में 13,227 छात्र सफल हुए। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट compartment.biharboardonline.org और interbiharboard.com पर दोनों कक्षाओं के स्पेशल और कंपार्टमेंटल परीक्षा के डायरेक्ट लिंक लाइव कर दिए हैं।
Author: Amit Yadav

