Kanpur News: एचबीटीयू में बीटेक एडमिशन के लिए पहले राउंड की सीट का एलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार संस्थान में पहली बार शुरू हुई कंप्यूटर साइंस-एआईएमएल ब्रांच छात्रों की टॉप चॉइस बनकर उभरी है। इसने कोर कंप्यूटर साइंस को भी पीछे छोड़ दिया है।
कंप्यूटर साइंस-एआईएमएल और कोर सीएस की रैंक में बड़ा अंतर
नए आंकड़ों के अनुसार कंप्यूटर साइंस-एआईएमएल की ओपनिंग रैंक 6,293 से शुरू हुई है। दूसरी तरफ कोर कंप्यूटर साइंस ब्रांच की शुरुआत 12,586 रैंक से हुई। पहले फेज में कुल 993 सीटों में से 960 अलॉट हो चुकी हैं, जबकि केवल 33 सीटें खाली बची हैं।
यूनिवर्सिटी ने पहले राउंड के लिए बीटेक के साथ बीएस-एमएस कोर्स की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक की ऑफिशियल लिस्ट जारी की है। सीट अलॉट होने के बाद सभी सिलेक्टेड स्टूडेंट्स को 30 जून तक ऑनलाइन फीस जमा करने या सीट सरेंडर करने का ऑप्शन दिया गया है।
एचबीटीयू के मुख्य कोर्सेज की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक लिस्ट
संस्थान की मुख्य ब्रांचों में सिविल की ओपनिंग रैंक 47,037 और क्लोजिंग 66,234 रही। कंप्यूटर साइंस की ओपनिंग 12,586 और क्लोजिंग 31,230 दर्ज की गई। इलेक्ट्रिकल की शुरुआत 38,541 से होकर 46,956 पर बंद हुई, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स की क्लोजिंग रैंक 41,317 तक पहुंच गई।
अन्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम में मैकेनिकल की ओपनिंग 46,999 और क्लोजिंग 53,804 रही। केमिकल इंजीनियरिंग की क्लोजिंग रैंक 56,334 रिकॉर्ड की गई। बायोकेमिकल की क्लोजिंग 82,932, ऑयल टेक्नोलॉजी की 76,872 और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी आईटी ब्रांच की क्लोजिंग रैंक 39,667 दर्ज की गई है।
स्पेशल टेक्नोलॉजी कोर्सेज में प्लास्टिक की क्लोजिंग रैंक 85,053, लेदर की 92,071, फूड टेक्नोलॉजी की 88,433 और पेंट टेक्नोलॉजी की क्लोजिंग 74,042 रही। इस बार डेटा एनालिसिस के अनुसार न्यू टेक्नोलॉजी स्ट्रीम्स की तरफ छात्रों का फोकस पिछले सालों से काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू
उत्तर प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में नए एजुकेशनल सेशन 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग की ऑनलाइन प्रवेश काउंसलिंग आज यानी 25 जून से शुरू हो गई है। फार्मेसी कोर्स को छोड़कर बाकी सभी डिप्लोमा प्रोग्राम्स के लिए छात्र आज से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इस पूरी प्रोसेस के लिए सभी सरकारी और एडेड पॉलीटेक्निक संस्थानों में हेल्प डेस्क सेंटर बनाए गए हैं। इस काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए प्रदेश के 365 संस्थानों की कुल 1,20,984 सीटों पर एडमिशन होगा, जिसमें सरकारी, प्राइवेट और पीपीपी मॉडल के कॉलेज शामिल हैं।

