बीएसएनएल का सबसे सस्ता धमाका: सिर्फ 259 रुपए में मिलेगा 700जीबी डेटा और फ्री कॉलिंग, जियो-एयरटेल को मिलेगी कड़ी टक्कर

- Advertisement -

New Delhi: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देने के लिए मार्केट में अपना सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च कर दिया है। इंटरनेट और वाई-फाई सर्विस महंगी होने के इस दौर में कंपनी ने मात्र 259 रुपए का किफायती ‘रूरल एंट्री प्लान’ पेश कर ग्राहकों को बड़ी राहत दी है।

बीएसएनएल के 259 रुपए वाले ब्रॉडबैंड प्लान के धांसू फीचर्स

यह स्पेशल प्लान खास तौर पर उन लोगों के बजट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो घर या स्मॉल ऑफिस के लिए इंटरनेट कनेक्शन चाहते हैं। इस मंथली रिचार्ज प्लान में यूजर्स को इंटरनेट स्पीड के साथ-साथ वॉयस कॉलिंग और कई बेहतरीन एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

- Advertisement -

इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को हर महीने कुल 700GB डेटा दिया जाएगा। अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल ऑनलाइन स्टडी, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया या जनरल ऑफिस वर्क के लिए करते हैं, तो डेली डेटा यूसेज के हिसाब से 700GB का यह बड़ा कोटा अधिकांश यूजर्स के लिए काफी है।

स्पीड की बात करें तो इस नए प्लान में ग्राहकों को 25Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इतनी स्पीड में एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग और स्मूद वेब ब्राउजिंग आसानी से हो जाएगी। इंटरनेट के अलावा कंपनी इस पैक में देश भर के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी दे रही है।

फ्री इंस्टॉलेशन के साथ मिलेगा ओटीटी ऐप्स का शानदार सब्सक्रिप्शन

बीएसएनएल ने इस प्लान को सिर्फ इंटरनेट तक सीमित नहीं रखा है। मनोरंजन के लिए ग्राहकों को प्रसार भारती टीवी, वेव्स ओटीटी ऐप और बीएसएनएल स्काईप्रो आईएफटीवी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसके जरिए आप लेटेस्ट टीवी शो और लाइव प्रोग्राम्स देख सकेंगे।

इसके अलावा कंपनी एक लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत ब्रॉडबैंड कनेक्शन का इंस्टॉलेशन चार्ज बिल्कुल मुफ्त रख रही है। यानी नया वाई-फाई कनेक्शन लगवाने के लिए आपको कोई एक्स्ट्रा पेमेंट नहीं करना होगा। साथ ही ग्राहकों को इंटरनेट चलाने के लिए जरूरी वाई-फाई मॉडेम भी फ्री दिया जा रहा है।

अगर आपको ज्यादा डेटा और बेहतर स्पीड की जरूरत है, तो कंपनी का 449 रुपए वाला ब्रॉडबैंड प्लान भी एक बेस्ट ऑप्शन है। इस प्लान में ग्राहकों को 50Mbps की हाई-स्पीड और कुल 3.3TB डेटा मिलता है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इसकी स्पीड घटकर 4 Mbps रह जाती है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles