ओप्पो का बड़ा धमाका: 2 जुलाई को भारत में लॉन्च होगी ओप्पो रेनो 16 सीरीज, 50MP टेलीफोटो कैमरा और ओप्पो बबल एक्सेसरी से लैस

- Advertisement -

Mumbai News: स्मार्टफोन मेकर ओप्पो भारत में 2 जुलाई को अपनी नई रेनो 16 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस अपकमिंग स्मार्टफोन को ‘ट्रेंडसेटिंग एआई कैमरा’ फोन के रूप में पेश कर रही है। इसे खासतौर से युवा क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

एडवांस कैमरा हार्डवेयर और बेहतरीन एआई टूल्स की खूबियां

इस न्यू सीरीज में एडवांस कैमरा हार्डवेयर के साथ कई एआई-बेस्ड क्रिएटिव टूल्स दिए गए हैं, जो फोटो और वीडियो एडिटिंग को बेहद आसान बनाएंगे। इस सीरीज का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 50MP का 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा है, जो 85mm पोर्ट्रेट लेंस जैसी फोकल लेंथ देता है।

- Advertisement -

इसके अलावा फोन के रियर पैनल पर 50MP का अल्ट्रा-क्लियर मेन कैमरा और फ्रंट में 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा सेटअप मिलेगा। लो लाइट यानी अंधेरे में शानदार फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में एक एडवांस डुअल फ्लैश सिस्टम भी शामिल किया गया है।

वीडियो रिकॉर्डिंग के शौकीनों के लिए ओप्पो रेनो 16 सीरीज के सभी कैमरों पर 4K 60fps एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग का फुल सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह फीचर बेस्ट डायनामिक रेंज और कलर एक्युरेसी को हर सिचुएशन में हमेशा मेंटेन रखता है।

क्रिएटिव वीडियो फीचर्स और अनोखा ओप्पो बबल डिवाइस

इसमें 4K ऑटो स्ट्रेटन और ज़ूम फ्री वीडियो जैसे फीचर्स वीडियो को ज्यादा स्टेबल और प्रोफेशनल बनाने में मदद करेंगे। कंपनी ने इसमें ‘एआई रीमिक्स कोलाज’ टूल भी जोड़ा है, जो फोटो, लाइव फोटो और वीडियो क्लिप्स को कंबाइन करके ऑटोमैटिक कोलाज बना देता है।

इसके साथ ही पॉप कैम फीचर नौ अलग-अलग प्रीसेट्स जैसे डिजीकैम, इंस्टेंट फिल्म, रेट्रो और वॉर्म ऑप्शन्स के साथ आता है। वहीं डुअल-व्यू वीडियो 2.0 फीचर की मदद से यूजर्स एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से ब्लॉगिंग स्टाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

रेनो 16 सीरीज के साथ कंपनी अपना पहला स्मार्ट कैमरा एक्सेसरी ‘ओप्पो बबल’ भी पेश कर रही है। मात्र 27.5 ग्राम वजन वाला यह गैजेट फोन के साथ मैग्नेटिक तरीके से अटैच हो जाता है और इसमें 1.73 इंच का एमोलेड डिस्प्ले स्क्रीन दिया गया है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles