झारखंड राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन में बढ़ा तालमेल, सीएम हेमंत सोरेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Jharkhand News: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर सियासी हलचलें काफी तेज हो गई हैं। सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस ने इन दोनों महत्वपूर्ण सीटों के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

सीएम हेमंत सोरेन को किया अधिकृत

राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए दोनों प्रमुख दलों के शीर्ष नेता लगातार बैठकों का दौर चला रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सभी घटक दलों के बीच मजबूत समन्वय बनाने के लिए पूरी तरह अधिकृत कर दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात करने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने यह महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ गहन मंथन करने के बाद ही यह बड़ा फैसला लिया गया है।

स्टे​ट गेस्ट हाउस में जुटी कोंग्रेस

इस बड़े चुनावी घटनाक्रम के बीच, रविवार शाम सात बजे रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में कांग्रेस विधायक दल की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इससे पहले शनिवार की रात को भी केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस के सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक कर एकजुट रहने का कड़ा संदेश दिया था।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में नामांकन के दौरान झामुमो, राजद और भाकपा माले की तरफ से कौन-कौन प्रस्तावक होंगे, इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी। उन्होंने पूरी उम्मीद जताई कि आपसी तालमेल के दम पर महागठबंधन के दोनों प्रत्याशी शानदार जीत दर्ज करेंगे।

Author: Rohit Mahato

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories