iPhone 18 Pro Max लीक्स से उठा पर्दा: 35% छोटा होगा डायनेमिक आइलैंड, अब तक की सबसे बड़ी बैटरी से मचेगी धूम!

Delhi News: दिग्गज टेक कंपनी एपल के आगामी फ्लैगशिप हैंडसेट iPhone 18 Pro Max को लेकर वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में चर्चाएं तेज हो गई हैं। लीक हुई नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल इस बार अपने सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स में अब तक के सबसे बड़े और ऐतिहासिक अपग्रेड देने की पूरी तैयारी कर रहा है।

हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार नए मॉडल्स में पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, क्रांतिकारी कैमरा सेंसर और बेहद दमदार बैटरी बैकअप देखने को मिलेगा। इसके साथ ही फोन में नई स्क्रीन तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

डिजाइन की बात करें तो iPhone 18 Pro सीरीज में कोई बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। फोन में पारंपरिक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एपल का सिग्नेचर ग्लास-एंड-मेटल फ्रेम ही बरकरार रहने की उम्मीद है। हालांकि, स्क्रीन पर मिलने वाले डायनेमिक आइलैंड (Dynamic Island) को लेकर बड़ी खबर है।

35 प्रतिशत छोटा होगा डायनेमिक आइलैंड

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार स्क्रीन स्पेस को बढ़ाने के लिए डायनेमिक आइलैंड के साइज को करीब 35 प्रतिशत तक छोटा किया जा सकता है। डिस्प्ले साइज की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और सबसे प्रीमियम वेरिएंट iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है।

इसके अलावा डिस्प्ले में बिल्कुल नई LTPO+ स्क्रीन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे फोन की बैटरी एफिशिएंसी में उल्लेखनीय सुधार होगा। पावर बैकअप के मामले में भी एपल इस बार इतिहास रचने जा रहा है। लीक के मुताबिक iPhone 18 Pro Max में 5,100mAh से 5,200mAh तक की विशाल बैटरी मिलेगी।

यह क्षमता किसी भी आईफोन मॉडल में अब तक दी गई सबसे बड़ी बैटरी होगी। इस दमदार पावरहाउस और नई ऊर्जा-कुशल स्क्रीन के कॉम्बिनेशन से यूजर्स को बिना किसी रुकावट के बेहद लंबी गेमिंग, हाई-क्वालिटी वीडियो स्ट्रीमिंग और पहले से कहीं ज्यादा शानदार ओवरऑल बैटरी बैकअप मिलने की पूरी संभावना है।

कैमरा और प्रोसेसर में दिखेगा असली दम

इस बार सबसे बड़ा आकर्षण फोन का रीइमेजिंड कैमरा सिस्टम साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एपल अपने प्राइमरी कैमरे में ‘वेरिएबल अपर्चर’ तकनीक की टेस्टिंग कर रहा है, जिसकी मदद से कैमरा लेंस अलग-अलग रोशनी और अंधेरे की परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ऑटोमैटिक एडजस्ट करने में सक्षम होगा।

इसके साथ ही सैमसंग के नए स्टैक्ड इमेज सेंसर का इस्तेमाल होने की भी चर्चा है, जो तस्वीरों में नॉइज़ को कम करके डायनामिक रेंज को बेहतरीन बनाएगा। प्रोसेसिंग पावर के लिए इसमें एपल की अगली जनरेशन वाली A20 चिप मिलेगी, जिसे TSMC की अत्याधुनिक 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जाएगा।

यह नई चिप मौजूदा प्रोसेसर की तुलना में करीब 15 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस और 30 प्रतिशत तक की अधिक पावर एफिशिएंसी देगी। भारत में कीमतों की बात करें तो कयास लगाए जा रहे हैं कि iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,34,900 और iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,49,900 के आसपास हो सकती है।

Author: Mohit

Hot this week

Shimla Secretariat News: नए सीएम कार्यालय के लिए सचिवालय में बड़ा बदलाव, अस्थायी दफ्तर से चलेगा कामकाज

Shimla News: हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के...

Related Articles

Popular Categories