Delhi News: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाने के लिए मोटोरोला अपना सबसे शक्तिशाली और प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। टेक लवर्स का इंतजार खत्म करते हुए कंपनी आगामी 4 जून को देश में Motorola Edge 70 Pro+ को पेश करेगी।
आधिकारिक लॉन्चिंग से ठीक पहले मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन के लगभग सभी खास और एडवांस फीचर्स को कंफर्म कर दिया है। इस अपकमिंग फोन का ऑफिशियल माइक्रोपेज ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुका है, जहां इसके शानदार स्पेसिफिकेशन्स लगातार टीज किए जा रहे हैं।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस में है असली ‘बाहुबली’
फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग के अनुसार, अपकमिंग Motorola Edge 70 Pro+ में सबसे शक्तिशाली मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम (MediaTek Dimensity 8500 Extreme) चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में दमदार स्पीड के लिए 12GB की LPDDR5X रैम और 256GB की सुपरफास्ट UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी।
यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। मोटोरोला ने वादा किया है कि इस फोन को 3 साल तक बड़े ओएस (OS) अपग्रेड और पूरे 5 साल तक रेगुलर सिक्योरिटी पैच अपडेट दिए जाएंगे। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 4600sqmm का वीसी कूलिंग चैंबर भी फिट किया गया है।
दुनिया की सबसे चमकदार एक्सट्रीम एमोलेड स्क्रीन
मोटोरोला के इस नए हैंडसेट में 6.8-इंच की एक बेहद खूबसूरत एक्सट्रीम एमोलेड (AMOLED) डिस्प्ले दी गई है। यह एडवांस स्क्रीन 144 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहद स्मूद हो जाता है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 96.8 फीसदी है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जो कड़कती धूप में भी स्क्रीन को पूरी तरह विजिबल रखेगी। यह डिस्प्ले HDR10+ और 100% DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करती है। सुरक्षा के लिए स्क्रीन के अंदर ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का पावर
इस स्मार्टफोन को बिना थके चलाने के लिए कंपनी ने इसमें 6500mAh की बेहद विशाल और आधुनिक सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी है। मोटोरोला का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह बैटरी आराम से 2 दिन से ज्यादा का लंबा बैकअप देने में सक्षम है।
इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन के रिटेल बॉक्स के अंदर ही 90W का वायर्ड फास्ट चार्जर मिलेगा। इसके अलावा, यह प्रीमियम फोन वायरलेस चार्जिंग और दूसरे गैजेट्स को चार्ज करने के लिए रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के प्रीमियम फीचर को भी पूरी तरह सपोर्ट करता है।
DSLR को टक्कर देगा 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए मोटोरोला ने इस फोन के रियर में तीन कैमरों का अल्टीमेट सेटअप दिया है। इसका मुख्य कैमरा 50-मेगापिक्सल का है, जिसमें सोनी का सबसे एडवांस LYT-710 सेंसर लगा है। यह लेंस 3.5-डिग्री ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) की सुविधा से लैस है।
इसके साथ ही, दूर की तस्वीरों को साफ कैप्चर करने के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का 3.5x पेरिस्कोप लेंस दिया गया है, जो ‘Super Zoom Pro’ फीचर की मदद से 50x तक डिजिटल जूम कर सकता है। सेल्फी के लिए भी सामने 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, और सभी लेंस से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है लोहालोट बॉडी
ड्यूरेबिलिटी के मामले में यह फोन बेहद मजबूत है। इसमें पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 और IP69 की डुअल रेटिंग दी गई है। साथ ही इसे मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H का सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे यह ऊंचाइयों से अचानक गिरने वाले झटकों को आसानी से झेल सकता है।
बेहतरीन और थियेटर जैसे साउंड के लिए इस पतले फोन में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस डिवाइस की कुल मोटाई मात्र 7.34 एमएम है और इसका वजन केवल 190 ग्राम है। कंपनी इस फोन को तीन खूबसूरत पैनटोन (Pantone) कलर ऑप्शंस में लॉन्च करेगी।
Author: Mohit

