बिजली बिल की टेंशन खत्म! मार्केट में आया 40 घंटे चलने वाला अनोखा पंखा, मोबाइल भी करेगा चार्ज

Delhi News: उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोग कम बिजली खपत और बेहतर ठंडक देने वाले उपकरणों की तलाश कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोर्टेबल रिचार्जेबल मिस्ट फैन काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह अनोखा पंखा न केवल तेज हवा देता है, बल्कि पानी की फुहार यानी मिस्ट के जरिए पूरे वातावरण को बर्फ जैसा ठंडा कर देता है। घर, किचन, ऑफिस या आउटडोर ट्रिप के लिए लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत 5,099 रुपये रखी गई है।

इस छोटे गैजेट में कंपनी ने कई ऐसे कमाल के फीचर्स दिए हैं, जो बड़े-बड़े कूलर्स में भी देखने को नहीं मिलते। व्यक्तिगत कूलिंग के लिए इसे एक सबसे बेहतरीन और किफायती विकल्प माना जा रहा है, जो बिजली के भारी-भरकम बिल से राहत दिलाएगा।

पानी की फुहार के साथ मिलेगी 8 स्पीड हवा

ColdSky के इस पोर्टेबल फैन में 360mL की क्षमता वाला एक बड़ा वॉटर टैंक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह टैंक लगातार 1.5 से 3 घंटे तक पानी की ठंडी फुहार दे सकता है। इसमें यूजर्स की सुविधा के लिए दो अलग-अलग स्प्रे मोड भी मिलते हैं।

इस मिस्ट फैन में कंपनी ने कुल 8 स्पीड लेवल दिए हैं, जिसे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं। इसका शक्तिशाली टर्बो एयरफ्लो सिस्टम ठंडी हवा और पानी की फुहार को करीब 1 मीटर की दूरी तक आसानी से पहुंचाने में सक्षम है।

पावरफुल बैटरी से चार्ज होगा स्मार्टफोन

इस आधुनिक डिवाइस में 10,000mAh की एक बेहद दमदार रिचार्जेबल बैटरी लगाई गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार पूरा चार्ज होने के बाद यह पंखा अलग-अलग स्पीड के आधार पर 6 से लेकर 16 घंटे तक का लंबा बैकअप आसानी से दे सकता है।

पंखे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक इमरजेंसी USB पोर्ट भी दिया गया है। इस खास फीचर की मदद से यूज़र्स सफर के दौरान या बिजली कटने पर अपने स्मार्टफोन को भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं, यानी यह पावरबैंक का काम भी करेगा।

रिमोट कंट्रोल और शानदार LED लाइट्स

यूजर के अनुभव को मजेदार बनाने के लिए इसमें 3-कलर LED मूड लाइटिंग का शानदार फीचर जोड़ा गया है। रात के समय आरामदायक माहौल के लिए यूजर्स कूल व्हाइट, वार्म येलो और वार्म व्हाइट जैसी आकर्षक रोशनी का विकल्प अपनी पसंद से चुन सकते हैं।

इसके अलावा, पंखे को दूर से ही संचालित करने के लिए एक स्मार्ट रिमोट कंट्रोल भी मिलता है। इस रिमोट के जरिए यूजर बिस्तर पर लेटे-लेटे ही फैन की स्पीड, लाइट, टाइमर और 90 डिग्री ऑटो-स्विंग जैसे प्रीमियम फीचर्स को उंगलियों पर कंट्रोल कर सकते हैं।

Author: Mohit

Hot this week

Shimla Secretariat News: नए सीएम कार्यालय के लिए सचिवालय में बड़ा बदलाव, अस्थायी दफ्तर से चलेगा कामकाज

Shimla News: हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के...

Related Articles

Popular Categories