मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर की मौत के बाद वायरल हुई पुरानी पोस्ट, क्या 5 साल पहले ही मिल गया था खौफनाक संकेत?

Punjab News: मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर की संदिग्ध मौत ने पूरे पंजाब को झकझोर कर रख दिया है। बीते 13 मई से रहस्यमयी ढंग से लापता चल रही इंदर का शव लुधियाना की एक नहर से बरामद हुआ है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में हत्या का एंगल सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपनी जांच तेज कर दी है। सोशल मीडिया पर भी इस दुखद घटना को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। इसी बीच इंटरनेट पर इंदर कौर की एक पुरानी इंस्टाग्राम पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रही है, जिसने सबको हैरान किया है।

बाजार जाने निकली थीं इंदर कौर और फिर नहीं लौटीं

जानकारी के मुताबिक इंदर कौर 13 मई को बाजार से कुछ सामान लाने के लिए अपने घर से कार में निकली थीं। जब वे देर रात तक वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

इसके बाद सिंगर के भाई ने सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पर अपहरण का सीधा आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शुरुआत में पुलिस ने केवल किडनैपिंग का केस दर्ज किया था। हालांकि, शव मिलने के बाद अब एफआईआर में हत्या की धाराएं जोड़ी जा रही हैं।

पुलिस जांच के अनुसार मृतका इंदर कौर और आरोपी सुखविंदर सिंह की जान-पहचान करीब पांच साल पुरानी थी। दोनों की पहली मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती बढ़ गई। परिवार का आरोप है कि सुखविंदर सिंह लगातार इंदर पर शादी का दबाव बना रहा था।

पहले से शादीशुदा था मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह

बाद में इंदर कौर को पता चला कि सुखविंदर पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इस धोखे की सच्चाई सामने आने के बाद इंदर ने उससे पूरी तरह दूरी बना ली थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने खौफनाक साजिश को अंजाम दे डाला।

इस बीच इंदर कौर की 14 मई 2021 को की गई एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही है। उस पुरानी पोस्ट में उन्होंने मौत और जिंदगी को लेकर एक बेहद भावुक कैप्शन लिखा था। उन्होंने लिखा था कि अभी उनका किरदार बाकी है और मौत न आए।

गालिब के इस शेर वाली पोस्ट को अब उनकी मौत के बाद लोग बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी मान रहे हैं। पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह वारदात को अंजाम देने के लिए कथित तौर पर कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था।

आरोपी के पिता और दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी के फिर से उसी गुप्त रास्ते से विदेश फरार होने की आशंका जताई जा रही है। लुधियाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी के पिता प्रीतम सिंह और उसके दोस्त करमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि, मुख्य शातिर आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है। फिलहाल इंदर कौर के शव को पोस्टमार्टम के लिए समराला के सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से वैज्ञानिक जांच जारी है।

Author: Gurpreet Singh

- Advertisement -

Hot this week

Muzaffarnagar: बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन का दबाव, दलित महिला से हैवानियत

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक...

Related Articles

Popular Categories