San Diego Mosque Shooting: अमेरिका की मस्जिद में अंधाधुंध गोलीबारी से भारी कत्लेआम, सुरक्षा गार्ड सहित 3 की मौत, 2 हमलावर भी ढेर!

World/International News: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के सैन डिएगो स्थित एक बड़ी मस्जिद में सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस भीषण और खूनी हमले में एक सुरक्षा गार्ड सहित तीन बेगुनाह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

यह सनसनीखेज वारदात सैन डिएगो काउंटी की सबसे बड़ी मस्जिद में घटित हुई है। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहद त्वरित जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की इस जवाबी फायरिंग में गोलीबारी करने वाले दो किशोर संदिग्ध हमलावर भी मौके पर ही ढेर हो गए हैं।

मासूम बच्चों के स्कूल के समय हुआ हमला

यह कायरतापूर्ण हमला उस समय हुआ जब मस्जिद परिसर के भीतर स्थित अल रशीद स्कूल में बच्चों की कक्षाएं चल रही थीं। यह संस्थान 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को अरबी भाषा और इस्लामिक शिक्षा देता है। इसके अलावा वहां गैर-मुस्लिमों का एक समूह भी इस्लाम को समझने के लिए आया हुआ था।

घृणा अपराध मानकर जांच में जुटी अमेरिकी पुलिस

सैन डिएगो के पुलिस प्रमुख स्कॉट वाहल ने घटनास्थल के पास स्थित एक पार्क में आपातकालीन संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। उन्होंने बताया कि मस्जिद में हुई इस हिंसक गोलीबारी को पुलिस एक ‘घृणा अपराध’ (Hate Crime) मानकर बहुत ही बारीकी से जांच कर रही है।

हमले के बाद के हवाई टीवी फुटेज में एक दर्जन से अधिक मासूम बच्चे हाथ पकड़े हुए सुरक्षित बाहर निकलते दिखाई दिए। यह मस्जिद चारों तरफ से घरों, अपार्टमेंट्स और शॉपिंग मॉल से घिरी हुई है। इस भीषण दुर्घटना पर कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजॉम के कार्यालय ने गहरा दुख जताया है।

Author: Pallavi Sharma

Hot this week

Related News

Popular Categories