West Bengal Politics: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा एलान, वोटर लिस्ट से हटे घुसपैठियों के नाम, अब देश से निकालने की तैयारी!

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को राज्य से घुसपैठियों को बाहर निकालने का अपना इरादा पूरी तरह साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि चुनावी सूचियों से अवैध लोगों के नाम हटाने का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है।

कोलकाता के कैमक स्ट्रीट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने घुसपैठियों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही इन अवैध लोगों को देश से बाहर निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया कि राज्य सरकार ने अब जनगणना की रुकी हुई प्रक्रिया को भी तेजी से शुरू कर दिया है।

अवैध निर्माण के खिलाफ सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के तिलजला इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ चली सरकारी मुहिम का भी विशेष जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिना बिल्डिंग प्लान के किए गए अवैध निर्माणों को अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून तोड़ने वालों को अपने किए का नतीजा भुगतना ही पड़ेगा।

धार्मिक स्थलों तक ही सीमित रहेंगे लाउडस्पीकर

राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का संकेत देते हुए मुख्यमंत्री ने एक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब लाउडस्पीकर का उपयोग सिर्फ धार्मिक स्थलों तक ही सीमित रहना चाहिए। आने वाले दिनों में प्रशासनिक स्तर पर कई और बड़े और कड़े फैसले लिए जाएंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सॉल्ट लेक स्थित भाजपा दफ्तर में अपना पहला सार्वजनिक शिकायत निवारण कार्यक्रम ‘जनता का दरबार’ भी आयोजित किया। अब से हर सोमवार को इस कार्यक्रम का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी की प्रदेश महासचिव लॉकेट चटर्जी और शशि अग्निहोत्री भी उपस्थित थीं।

Author: Sourav Banerjee

Hot this week

Related News

Popular Categories