Putin China Visit: डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब पुतिन पहुंचे चीन, राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ महाशक्तियों की महाबैठक पर टिकी दुनिया की नजरें!

World/International News: वैश्विक राजनीति के लिहाज से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को चीन के बेहद महत्वपूर्ण द्विपक्षीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। पुतिन का यह दौरा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा के ठीक बाद हो रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी हालिया बीजिंग यात्रा के दौरान चीनी नेता शी चिनफिंग के साथ व्यापार और ईरान युद्ध जैसे बेहद संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की थी। अब ट्रंप के जाते ही पुतिन के चीन पहुंचने से बीजिंग एक बार फिर वैश्विक कूटनीति का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है।

दो दिवसीय बेहद महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे राष्ट्रपति पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 19 और 20 मई को चीन की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इस महाबैठक की पुष्टि की है। इस दौरान दोनों महाशक्तियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, आर्थिक सहयोग और आपसी हित के अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श होगा।

पुतिन की यह 25वीं ऐतिहासिक चीन यात्रा

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि राष्ट्रपति पुतिन की यह 25वीं चीन यात्रा है। यह ऐतिहासिक दौरा वर्ष 2001 में हुई ‘चीन-रूस मैत्री संधि’ की 25वीं वर्षगांठ के खास अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे इस बैठक का महत्व और बढ़ जाता है।

पिछले साल सितंबर में जब पुतिन चीन गए थे, तब चिनफिंग ने उन्हें ‘पुराना दोस्त’ कहा था। वहीं पुतिन ने भी उन्हें ‘प्रिय मित्र’ कहकर संबोधित किया था। आज महाशक्तियों के बदलते समीकरणों के बीच दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की यह आत्मीयता और रणनीतिक साझेदारी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Author: Pallavi Sharma

Hot this week

Related News

Popular Categories