रोम में जॉर्जिया मेलोनी की कार में सवार हुए पीएम मोदी, डिनर के बाद ऐतिहासिक कोलोसियम में क्या हुई बात?

International News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव पर इटली की राजधानी रोम पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ एक विशेष डिनर पर मुलाकात की। इसके बाद दोनों वैश्विक नेताओं ने एक ही कार में बैठकर ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा भी किया।

इस खास मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा कि रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मेलोनी से शानदार मुलाकात हुई। हमने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। मैं दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए आगे की द्विपक्षीय वार्ता के लिए उत्सुक हूं।

जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को कहा ‘माई फ्रेंड’

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने प्रतिष्ठित कोलोसियम से भारतीय प्रधानमंत्री के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रोम में आपका स्वागत है, माई फ्रेंड। दोनों नेताओं की यह नजदीकी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

पीएम मोदी की पांच देशों की इस महत्वपूर्ण राजनयिक यात्रा का यह अंतिम चरण है। इससे पहले उन्होंने नॉर्वे, स्वीडन, नीदरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात का सफल दौरा किया। इन सभी देशों में भारत के व्यापारिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई, जिससे वैश्विक पटल पर भारत का कद बढ़ा है।

भारत और इटली के बीच मजबूत होगा रणनीतिक सहयोग

दोनों देशों के बीच यह द्विपक्षीय बैठक बेहद मजबूत होते रिश्तों के बीच हो रही है। भारत और इटली इस समय ‘जॉइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029’ को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। यह रणनीतिक योजना भविष्य में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए एक मजबूत और बड़ा फ्रेमवर्क तैयार करती है।

आने वाले दिनों में दोनों देश रक्षा, सुरक्षा और क्लीन एनर्जी पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा इनोवेशन, साइंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण करारों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इस यात्रा से भारत और इटली के व्यापारिक संबंध एक नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे।

Author: Pallavi Sharma

- Advertisement -

Hot this week

अमेरिका-नाइजीरिया का बड़ा सैन्य एक्शन, मारा गया ISIS का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर!

International News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकवाद के...

Related Articles

Popular Categories