World News: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ जमीनी कार्रवाई की तैयारियां तेज हो गई हैं। अमेरिका ने 3500 से अधिक सैनिक इस क्षेत्र में तैनात कर दिए हैं। इससे पहले हिज्बुल्ला ने इजरायल को बड़ा झटका दिया है। हिज्बुल्ला ने दावा किया है कि उसने इजरायल के 100 मर्कवा टैंकों को तबाह कर दिया है।
तीन हफ्तों में 100 टैंक किए तबाह
हिज्बुल्लाके लड़ाकों ने लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन कर रहे इजरायली टैंकों को निशाना बनाया। उन्होंने पहले फिलिस्तीन में 21 मर्कवा टैंक तबाह किए। अगले कुछ घंटों में 20 और टैंकों पर हमला किया गया। इसके बाद दर्जनों अन्य टैंकों को नष्ट कर दिया गया। तीन हफ्तों में तबाह हुए टैंकों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। इससे इजरायल के ग्राउंड ऑपरेशन को भारी झटका लगा है।
इजरायल को आर्थिक नुकसान भी बड़ा
हर मर्कवाटैंक की कीमत 6 मिलियन डॉलर यानी करीब 57 करोड़ रुपये है। 100 टैंकों के तबाह होने से इजरायल को सैन्य और आर्थिक दोनों मोर्चों पर भारी नुकसान हुआ है। वहीं, हिज्बुल्ला ने इन टैंकों को नष्ट करने के लिए कुछ हजार डॉलर की मिसाइलों का इस्तेमाल किया। यह राशि टैंकों की लागत का एक छोटा सा हिस्सा है।
मर्कवा टैंक इजरायल की ताकत का प्रतीक
मर्कवाटैंक इजरायल के मुख्य और सबसे उन्नत टैंक हैं। 65 टन का यह टैंक अपने अंदर बैठे क्रू की सुरक्षा के लिए जाना जाता है। इसका मुख्य हथियार 120mm की स्मूदबोर टैंक कैनन है। यह 48 राउंड गोले ले जा सकता है। रेत और शहरी क्षेत्रों में भी यह टैंक बेहद प्रभावी है। इजरायल पहले दावा कर चुका है कि उसने हिज्बुल्ला को खत्म कर दिया है, लेकिन इन हमलों ने उसकी इस धारणा को गलत साबित कर दिया है। पूरे मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और युद्ध और भयावह होता जा रहा है।


