सांसें बन रहीं ‘जहर’! दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के तीन शहर, रिपोर्ट देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

World News: पूरी दुनिया में हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। स्विस एयर क्वालिटी कंपनी ‘आईक्यूएयर’ (IQAir) ने अपनी 8वीं रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के आंकड़े काफी डरावने हैं। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान दुनिया का सबसे प्रदूषित देश है। वहीं बांग्लादेश दूसरे और हमारा भारत छठे स्थान पर है। दक्षिण एशिया अब खराब हवा का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है।

दुनिया के 4 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 भारत के

आईक्यूएयर की रिपोर्ट ने 143 देशों के 9,446 शहरों के आंकड़ों का विश्लेषण किया है। भारत की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। दुनिया के चार सबसे प्रदूषित शहरों में से तीन अकेले भारत के हैं। उत्तर प्रदेश का लोनी शहर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषित है। दूसरे नंबर पर चीन का होतान शहर है। तीसरे स्थान पर मेघालय का बर्नीहाट और चौथे पर राजधानी दिल्ली है। वहीं पाकिस्तान का फैसलाबाद शहर पांचवें नंबर पर है।

सिर्फ 13 देश ही डब्ल्यूएचओ मानकों पर हुए पास

दुनिया के 25 सबसे प्रदूषित शहरों में ज्यादातर भारत, पाकिस्तान और चीन के ही हैं। देशों की बात करें तो चीन 20वें, अमेरिका 120वें और ब्रिटेन 110वें स्थान पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के पीएम 2.5 मानकों पर केवल 13 देश ही खरे उतरे हैं।
डब्ल्यूएचओ मानकों पर पास होने वाले कुछ प्रमुख देश:

  • ऑस्ट्रेलिया
  • आइसलैंड
  • प्यूर्टो रिको
  • फ्रेंच पॉलिनेशिया
  • पनामा और एस्टोनिया
    करीब 91 प्रतिशत देश डब्ल्यूएचओ के मानकों को पूरा करने में फेल रहे हैं।

जंगल की आग ने बिगाड़े हालात, ये है सबसे साफ शहर

रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका का न्यूबॉउटविल दुनिया का सबसे स्वच्छ शहर है। यहां हवा में पीएम 2.5 का स्तर महज 1.0 है। साल 2025 में दुनिया भर के जंगलों में लगी भीषण आग ने हवा को और जहरीला किया। इस आग ने उन इलाकों को भी प्रदूषित किया जहां पहले हवा साफ थी। साल 2025 में केवल 14 प्रतिशत शहर ही साफ हवा के मानकों पर पास हुए। जबकि साल 2024 में यह आंकड़ा 17 प्रतिशत था।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories