दुबई का वायरल वीडियो: रोबोट ने पहुंचाया खाना, इंसानी डिलीवरी बॉय की नहीं पड़ी जरूरत

- Advertisement -

Dubai News: कल्पना कीजिए कि आपने फोन से खाना ऑर्डर किया और दरवाजे पर कोई इंसान नहीं, बल्कि एक छोटा सा रोबोट खाना लेकर खड़ा है। दुबई से सामने आया एक वीडियो यही नजारा दिखाता है। भारतीय युवक हरीश कुमार ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक रोबोट उनके खाने का ऑर्डर लेकर पहुंचता है। ना कॉल, ना इंतजार, बस टेक्नोलॉजी का कमाल। यह सिस्टम दिखाता है कि आने वाले समय में डिलीवरी का तरीका पूरी तरह बदल सकता है।

कैसे काम करता है यह स्मार्ट डिलीवरी सिस्टम?

हरीश वीडियोमें बताते हैं कि जैसे ही रोबोट लोकेशन पर पहुंचता है, मोबाइल पर एक नोटिफिकेशन आता है। ‘Open lid’ पर क्लिक करते ही रोबोट का ढक्कन खुल जाता है और आप अपना खाना निकाल सकते हैं। इसके बाद ‘order collected’ और फिर ‘close lid’ ऑप्शन दबाना होता है। पूरा सिस्टम पूरी तरह से ऑटोमेटेड है। इसमें किसी को कॉल करने या इंतजार करने की जरूरत नहीं होती। दुबई का यह रोबोट डिलीवरी सिस्टम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग है। यह सिर्फ एक नया तरीका नहीं, बल्कि आने वाले कल की झलक है, जहां मशीनें इंसानों की जगह काम संभाल सकती हैं।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

इस वीडियोपर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। कुछ ने इसे भविष्य की झलक बताया तो कुछ ने इसकी सुरक्षा पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, ‘यही भविष्य है।’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘दुबई टेक्नोलॉजी में हमेशा आगे रहता है।’ कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि अगर कोई रास्ते में रोबोट से छेड़छाड़ करे तो क्या होगा। यह वीडियो दिखाता है कि दुनिया तेजी से ऑटोमेशन और एआई की ओर बढ़ रही है। अगर ऐसा सिस्टम भारत में भी आता है, तो फूड डिलीवरी का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। फिलहाल यह सिस्टम दुबई में लागू है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। यह टेक्नोलॉजी आने वाले समय में दूसरे देशों में भी देखने को मिल सकती है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles