बेहद स्लिम प्रोफाइल के साथ तहलका मचाने आ रहा Tecno Camon Slim, लीक हुए शानदार फीचर्स

- Advertisement -

Technology News: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने अपने नए हैंडसेट को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लगा दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसका नया स्मार्टफोन Tecno Camon Slim जल्द ही वैश्विक बाजार में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सोशल मीडिया पर टीजर्स ने बढ़ाई धड़कनें

ब्रांड ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम हैंडल पर कई दिलचस्प टीजर्स पोस्ट किए हैं। ये टीजर्स फोन के प्रीमियम डिजाइन और इसकी बनावट के बारे में अहम हिंट देते हैं। जैसा कि नाम से ही साफ पता चलता है, इस नए स्मार्टफोन में एक बेहद थिन (पतला) प्रोफाइल मिलने की संभावना है।

- Advertisement -

टीजर्स के मुताबिक, कंपनी इस फोन को कई आकर्षक कलर ऑप्शन्स में रिलीज करेगी। इसमें एक अनोखा पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसके लुक को काफी शानदार बनाता है। लीक हुई जानकारियों के अनुसार, कंपनी इस हैंडसेट को आगामी 21 जून को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर सकती है।

प्री-ऑर्डर शुरू और मिलेंगे धांसू डिस्काउंट ऑफर्स

Tecno Camon Slim के लिए प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया फिलहाल युगांडा में लाइव कर दी गई है। जो ग्राहक इस फोन को अभी प्री-ऑर्डर कर रहे हैं, उन्हें कंपनी की तरफ से करीब UGX 2,00,000 (भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग 5,000 रुपये) तक का शानदार डिस्काउंट और एक्साइटिंग रिवॉर्ड्स दिए जा रहे हैं।

टीजर्स में इस फोन को एक वाइड हॉरिजॉन्टल कैमरा बार के साथ पांच अलग-अलग रंगों में दिखाया गया है। इसका रियर कैमरा मॉड्यूल मेटैलिक सिल्वर फ्रेम के साथ ब्लैक शेड में नजर आता है। इस आइलैंड के अंदर कई कैमरा सेंसर्स और फ्लैश लाइट को बेहद सिमेट्रिकल तरीके से अरेंज किया गया है।

नोटिफिकेशन्स पर बदलेगी कैमरे की लाइट

इस फोन के कैमरा मॉड्यूल में दो खास सर्कुलर आई दी गई हैं, जो मल्टी-सीन लाइटिंग इफेक्ट्स के जरिए इमोशन्स की नकल करती हैं। ऐसा ही कुछ डिजाइन पहले Tecno Spark Slim में भी देखा गया था। ये लाइट एनिमेशन कॉल्स, चार्जिंग और नए नोटिफिकेशन्स आने पर बेहद खूबसूरत लुक देंगे।

वीडियो में दिखे व्हाइट कलर वेरिएंट में एक जियोमेट्रिक बैक पैनल है, जिस पर टेक्नो का लोगो वर्टिकली प्रिंटेड है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके सभी स्पेफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कयास हैं कि यह फोन 8GB रैम और पावरफुल MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

Sony LYTIA 600 सेंसर और 60W की फास्ट चार्जिंग

स्मार्टफोन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस में महज 6.39mm का सुपर स्लिम प्रोफाइल देखने को मिल सकता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें Sony LYTIA 600 का बेहतरीन मेन कैमरा सेंसर दिए जाने की बात कही जा रही है, जो कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें क्लिक करने में सक्षम है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 60W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,600mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। आपको बता दें कि यह हैंडसेट कुछ समय पहले ही कार्लकेयर (Carlcare) सर्विस वेबसाइट पर मॉडल नंबर CN6c के साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीदें बढ़ गई थीं।

Author: Mohit

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles