उत्तराखंड में BJP सरकार के चार साल पूरे, पीएम मोदी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के बाद पार्टी संगठन में उत्साह का माहौल है। प्रदेश भर में कार्यकर्ता इसे उपलब्धियों के तौर पर देख रहे हैं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने सफलतापूर्वक चार वर्ष पूरे किए हैं और राज्य में विकास की रफ्तार तेज हुई है।

पीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

प्रदेश महामंत्रीने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का बार-बार राज्य में आना उत्तराखंड के प्रति उनके विशेष लगाव और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। दौरे की आधिकारिक तिथि तय होते ही पार्टी संगठन की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।

चार साल में विकास को मिली रफ्तार

कुंदन परिहार नेकहा कि धामी सरकार के नेतृत्व में राज्य ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। बुनियादी ढांचे के विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में लगातार काम हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का काम भी तेजी से किया गया है। प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक विकास की पहुंच बढ़ी है।

विजन के अनुरूप आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

प्रदेश महामंत्रीने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को 21वीं सदी के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार इसी दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

संगठन भी निभा रहा सक्रिय भूमिका

कुंदन परिहार नेयह भी कहा कि सरकार के साथ-साथ पार्टी संगठन भी पूरी सक्रियता के साथ काम कर रहा है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। आने वाले समय में पार्टी स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके जरिए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय का सीधा लाभ उत्तराखंड को मिला है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories