खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आगाज: देशभर के खिलाड़ी छत्तीसगढ़ पहुंचे, 25 मार्च से शुरू होंगे मुकाबले

Raipur News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए देशभर से खिलाड़ी छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू हो गए हैं। सोमवार शाम असम से तैराकी के 10 खिलाड़ी और तमिलनाडु से 17 फुटबॉल खिलाड़ी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर खिलाड़ियों का स्वागत पारंपरिक रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और एसएआई के अधिकारियों ने गुलाब भेंटकर अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया। यह पहली बार है जब इस स्तर का आदिवासी खेल आयोजन छत्तीसगढ़ में हो रहा है।

तीन शहरों में होगा आयोजन, 3000 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

यह भव्य प्रतियोगितारायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में आयोजित की जा रही है। 25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में लगभग 3,000 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग जैसे सात खेलों में पुरुष और महिला वर्गों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे। 23 मार्च को और भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से रायपुर पहुंचेंगे। आयोजन को लेकर प्रदेश में खेल उत्सव का माहौल बन गया है।

जनजातीय संस्कृति और खेल भावना का संगम

छत्तीसगढ़वासियोंके लिए यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को देखने का अवसर है, बल्कि जनजातीय संस्कृति और खेल भावना के अद्भुत संगम का प्रतीक भी बनेगा। खिलाड़ियों के स्वागत में प्रदर्शित पारंपरिक नृत्य और संगीत ने आगंतुकों का मन मोह लिया। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थलों पर सुरक्षा, आवास और भोजन की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रतियोगिता के दौरान जनजातीय संस्कृति की झलक दिखाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों ने भी अपने स्वागत से प्रभावित होकर प्रदेश की आत्मीयता की सराहना की। अब सभी की निगाहें 25 मार्च से शुरू होने वाले रोमांचक मुकाबलों पर टिकी हैं।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories