क्या फिर आमने-सामने होंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें? सोशल मीडिया पर उठी चैंपियंस टी20 लीग की वापसी की मांग

Sports News: विश्व क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट के बढ़ते दबदबे के बीच खेल प्रेमियों के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी मेगा क्रिकेट लीग की वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, जिसमें भारत के आईपीएल और पाकिस्तान के पीएलएस की टीमें आपस में टकरा सकती हैं।

क्रिकेट जगत में कयास लगाए जा रहे हैं कि बहुप्रतीक्षित चैंपियंस टी20 लीग की मैदान पर दोबारा शानदार वापसी हो सकती है। यह ऐतिहासिक टूर्नामेंट साल 2009 में पहली बार शुरू हुआ था। इसके बाद साल 2014 में इस प्रतिष्ठित लीग का आखिरी सीजन खेला गया था।

जानिए कब हो सकती है इस मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट की वापसी?

इंटरनेट पर वायरल खबरों में दावा किया जा रहा है कि चैंपियंस टी20 लीग की वापसी सितंबर 2026 में हो सकती है। हालांकि इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर अभी तक किसी भी देश के क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इस ऐतिहासिक टी20 लीग की शुरुआत बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मिलकर की थी। इस टूर्नामेंट को यूरोपीय फुटबॉल की सबसे बड़ी यूईएफए चैंपियंस लीग की तर्ज पर बनाया गया था। इसमें अलग-अलग देशों की घरेलू विजेता टी20 टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती थीं।

सोशल मीडिया पोस्ट में इन बड़ी टीमों के शामिल होने का दावा

इंटरनेट पर वायरल एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि सितंबर 2026 से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत की तरफ से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस जैसी टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं पाकिस्तान से पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन खेलती हुई नजर आ सकती हैं।

क्रिकेट फैंस इस लीग के पुराने रिकॉर्ड्स भी खूब शेयर कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट के इतिहास पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमों ने सबसे ज्यादा दो-दो बार इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। अब देखना होगा कि बोर्ड इस पर क्या फैसला लेते हैं।

चैंपियंस लीग टी20 के अब तक के विजेताओं की पूरी सूची

  • साल 2009 की विजेता टीम- न्यू साउथ वेल्स
  • साल 2010 की विजेता टीम- चेन्नई सुपर किंग्स
  • साल 2011 की विजेता टीम- मुंबई इंडियंस
  • साल 2012 की विजेता टीम- सिडनी सिक्सर्स
  • साल 2013 की विजेता टीम- मुंबई इंडियंस
  • साल 2014 की विजेता टीम- चेन्नई सुपर किंग्स
    Author: Prem Sharma

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories