ICC रैंकिंग: न्यूजीलैंड के पेसर्स को बंपर फायदा, सूर्यकुमार यादव बिना खेले सातवें नंबर पर पहुंचे

Cricket News: आईसीसी की ताजा टी20आई रैंकिंग में न्यूजीलैंड के पेसर्स को बड़ा फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका की पांच मैचों की सीरीज में प्रोटीज टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद कीवी टीम के तेज गेंदबाजों ने रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है। लॉकी फर्ग्यूसन 12 स्थान की छलांग के साथ 39वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

न्यूजीलैंड के पेसर्स को तगड़ा फायदा

बेन सीयर्स ने20 स्थानों की छलांग लगाकर 59वां स्थान हासिल किया। काइल जेमीसम पांच स्थान ऊपर चढ़कर 76वें और जाकरी फॉल्क्स आठ स्थान की छलांग के साथ 81वें पायदान पर पहुंच गए। साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज को पांच स्थान का फायदा हुआ और वे 47वें स्थान पर पहुंच गए। ओटनील बार्टमैन सात स्थान ऊपर 66वें और गेराल्ज कोएत्जी 46 स्थान की बड़ी छलांग के साथ 88वें पायदान पर पहुंचे।

ऑलराउंडर्स में हार्दिक दूसरे स्थान पर

जॉर्ज लिंडेको सीरीज में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला। वह ऑलराउंडरों की सूची में एक स्थान ऊपर चढ़कर 22वें नंबर पर पहुंच गए। सिकंदर रजा 328 रेटिंग के साथ टॉप पर बने हुए हैं। हार्दिक पंड्या 299 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। मोहम्मद नबी एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें पायदान पर पहुंच गए।

सूर्यकुमार यादव को बिना खेले फायदा

टी20आई बैटर्स रैंकिंग मेंअभिषेक शर्मा 875 रेटिंग के साथ टॉप पर बने हुए हैं। ईशान किशन 871 के साथ दूसरे और साहिबजादा फरहान 848 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को बिना कोई मैच खेले ही दो स्थान का फायदा हुआ और वह 722 रेटिंग के साथ सातवें पायदान पर पहुंच गए। संजू सैमसन भी एक स्थान ऊपर चढ़कर 20वें नंबर पर पहुंच गए।

हार्दिक-कुलदीप को नुकसान

गेंदबाजोंकी रैंकिंग में राशिद खान 753 रेटिंग के साथ टॉप पर बने हुए हैं। एडम जम्पा एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे पायदान पर पहुंच गए। मिचेल सैंटनर को तीन स्थान का नुकसान झेलना पड़ा और वह 16वें नंबर पर आ गए। कुलदीप यादव एक स्थान नीचे खिसककर जेसन होल्डर के साथ संयुक्त रूप से 42वें पायदान पर पहुंच गए। हार्दिक पंड्या को दो स्थानों का नुकसान हुआ और वह 48वें स्थान पर खिसक गए।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories