घर में गूंजी है किलकारी? अपने लाडले को दें भगवान विष्णु के ये चमत्कारी नाम, बदल जाएगी बच्चे की किस्मत!

Lifestyle News: घर में बेटे का जन्म होते ही खुशियों का माहौल बन जाता है। हर कोई नवजात शिशु की देखभाल में व्यस्त हो जाता है। माता-पिता और परिवार का हर सदस्य बच्चे को हर आराम देना चाहता है। इसके साथ ही बच्चे के लिए एक सुंदर और अर्थपूर्ण नाम चुनना सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन जाता है।

भगवान विष्णु के आधुनिक और प्रभावशाली नाम

अच्युत नाम का अर्थ है जिसका कभी विनाश न हो। आरव नाम शांतिप्रिय और ज्ञान से भरपूर व्यक्तित्व को दर्शाता है। अद्वैत का अर्थ है अनोखा, जिसके जैसा कोई दूसरा न हो। अनिकेत का अर्थ दुनिया का स्वामी होता है। अमेय का मतलब जिसकी कोई सीमा न हो यानी बेहद विशाल होता है।

भाशिन नाम का अर्थ चमकने वाला या प्रकाशमान होता है। भावेश का अर्थ संसार के भगवान या जगत के स्वामी है। चिन्मय नाम का मतलब ज्ञान से भरपूर या शुद्ध चेतना होता है। ध्रुव नाम का अर्थ अडिग और विश्वसनीय है। हरीश का अर्थ शिव और विष्णु का मिलाजुला सुंदर रूप होता है।

हृदान का अर्थ दिल का हिस्सा या साफ दिल वाला होता है। जितेश का मतलब जीत के देवता या हमेशा विजयी होना है। केशव का अर्थ सुंदर बालों वाले श्री कृष्ण हैं। माधव का अर्थ मधुर होता है। मनविक का अर्थ बुद्धिमान और बहुत ही दयालु स्वभाव वाला इंसान होता है।

नारायण भगवान विष्णु का मुख्य नाम है, जिसका अर्थ सबका आश्रय है। पद्नाभ का अर्थ है जिनकी नाभि से कमल का फूल निकलता हो। प्रणव का अर्थ पवित्र ध्वनि ‘ॐ’ है। ऋत्विक का अर्थ समय का पाबंद या पुजारी होता है। शार्व का अर्थ शुभ, पवित्र और सब कुछ जानने वाला है।

श्रेयान का अर्थ बहुत भाग्यशाली और श्रेष्ठ व्यक्ति होता है। तनय का अर्थ प्रिय बेटा या अंश है। उत्कर्ष का अर्थ जीवन में उन्नति, समृद्धि और सफलता पाना है। विहान का अर्थ सुबह की पहली किरण है। विवान का अर्थ जीवन से भरपूर या भगवान कृष्ण का एक सुंदर रूप है।

Author: Karuna Sen

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories