हर ड्रेस के साथ नई चूड़ी खरीदने का झंझट खत्म, महज 20 रुपये की खाली बोतल से घर पर बनाएं खूबसूरत जेली कंगन

Lifestyle: हर नए आउटफिट के साथ मैचिंग चूड़ियां खरीदना काफी महंगा सौदा होता है। इसके साथ ही घर में रखी-रखी ये चूड़ियां अक्सर समय के साथ खराब भी हो जाती हैं। यही वजह है कि महिलाएं आजकल स्टाइलिश और मल्टीकलर ग्लास-जैली चूड़ी बेहद पसंद कर रही हैं।

यह ट्रेंडी चूड़ी हाथों को एक वर्सेटाइल लुक देने के साथ-साथ बहुत ही शानदार खनक भी देती है। अगर आप भी इन खूबसूरत चूड़ियों को अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहती हैं, तो अब आपको बाजार जाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप इसे घर पर ही बना सकती हैं।

आप सिर्फ 20 रुपये वाली खाली प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करके बेहद आकर्षक और डिजाइनर ‘DIY Glass Bangle’ तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की पूरी विधि।

घर पर चूड़ी बनाने के लिए जरूरी सामान

इस खूबसूरत कंगन को बनाने के लिए आपको बहुत ही कम चीजों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए बस एक खाली प्लास्टिक की बोतल, कटर, तेज चाकू, कैंची, मनपसंद रंगों के परमानेंट मार्कर्स, बटर पेपर और घर में इस्तेमाल होने वाली साधारण कपड़ों की प्रेस की जरूरत होगी।

घर पर जेली बैंगल बनाने के लिए सबसे पहले प्लास्टिक बोतल के ऊपर लगे कागज को हटा दें। इसके बाद बोतल को पानी से अच्छी तरह धोकर सुखा लें। अब एक तेज चाकू या कटर की मदद से बोतल के बीच वाले हिस्से को बिल्कुल पतली और गोल चूड़ी के शेप में काट लें।

इस आसान तरीके से कंगन को दें फिनिशिंग लुक

जब यह कटा हुआ हिस्सा कंगन की तरह दिखने लगे, तो इस पर परमानेंट मार्कर से आगे-पीछे अपनी पसंद का रंग भर दें। इससे यह बिल्कुल जेली जैसा दिखने लगेगा। अब कपड़ों वाली प्रेस को हल्का गर्म करें, ध्यान रहे कि प्रेस बहुत ज्यादा गर्म बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।

प्रेस गर्म होने के बाद उसके ऊपर बटर पेपर लगा दें। अब कलर्ड प्लास्टिक रिंग को पकड़कर उसके दोनों किनारों को हल्के हाथों से प्रेस के ऊपर राउंड शेप में घुमाते हुए रगड़ें। गर्मी की वजह से प्लास्टिक के नुकीले किनारे अंदर मुड़कर बिल्कुल स्मूथ और सुरक्षित हो जाएंगे।

आपकी शानदार DIY चूड़ी तैयार है। इन सिंपल और ट्रेंडी जेली चूड़ियों को आप आगे-पीछे एक हैवी मेटल, कुंदन या सोने के कड़े के साथ पहन सकती हैं। यह कांचीवरम और सिल्क साड़ियों पर बहुत खिलेंगी। मोतियों के कड़े के साथ पहनने पर यह और भी रिच लुक देती हैं।

Author: Karuna Sen

Hot this week

Shimla Secretariat News: नए सीएम कार्यालय के लिए सचिवालय में बड़ा बदलाव, अस्थायी दफ्तर से चलेगा कामकाज

Shimla News: हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के...

Related Articles

Popular Categories