बिना जिम जाए और बिना वर्कआउट किए घटाएं अपना वजन, आ गया दुनिया का सबसे आसान फॉर्मूला ‘NEAT’

Lifestyle: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई खुद को फिट रखना चाहता है। इसके लिए लोग जिम जाते हैं या भारी-भरकम वर्कआउट करते हैं। हालांकि, व्यस्त दिनचर्या के कारण बहुत से लोगों के पास एक्सरसाइज करने का बिल्कुल समय नहीं होता है।

ऐसे व्यस्त लोगों के लिए आजकल दुनिया भर में एक नया कॉन्सेप्ट काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस अनोखे और बेहद असरदार तरीके को ‘NEAT’ कहा जाता है। इसके जरिए आप बिना वर्कआउट किए ही बहुत ही आसानी से अपनी कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

योग जंक्शन उत्तम नगर के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, ‘NEAT’ हमारी रोजमर्रा की उन छोटी-छोटी गतिविधियों का हिस्सा है, जो अनजाने में ही हमारे शरीर को हमेशा एक्टिव बनाए रखती हैं। यह बिना जिम जाए वजन घटाने का सबसे बेहतरीन उपाय है।

आखिर क्या है यह जादुई कॉन्सेप्ट ‘NEAT’?

‘NEAT’ का पूरा नाम ‘Non-Exercise Activity Thermogenesis’ होता है। इसके अंतर्गत बिना किसी खेलकूद या स्पेशल वर्कआउट के दिनभर की सामान्य शारीरिक गतिविधियों से एनर्जी खर्च की जाती है। इसमें सीढ़ियां चढ़ना, घर की सफाई और पैदल चलना जैसी चीजें शामिल हैं।

ऑफिस में फोन पर बात करते समय टहलना या पानी लेने के लिए सीट से उठकर जाना भी इसी का हिस्सा है। सरल शब्दों में कहें तो यह वो कुल कैलोरी है, जिसे हमारा शरीर बिना किसी भारी कसरत या रनिंग के बेहद आसानी से बर्न कर लेता है।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर दिल और हड्डियों को बनाए मजबूत

लगातार एक्टिव रहने और छोटी गतिविधियां करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बहुत तेजी से काम करता है। यह भोजन से मिलने वाली एनर्जी का सही इस्तेमाल करता है। इसके नियमित प्रभाव से शरीर में अतिरिक्त फैट जमा नहीं होता और बढ़ता वजन पूरी तरह कंट्रोल रहता है।

काम के दौरान लगातार चलते-फिरते रहने या लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करने से दिल की सेहत बहुत अच्छी रहती है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को समय के साथ फौलादी बनाता है। इसके अलावा, यह मानसिक तनाव को कम कर मूड को फ्रेश रखता है।

अपनी रोजाना की जिंदगी में ‘NEAT’ को बढ़ाना बेहद आसान है। इसके लिए बस छोटी दूरी तय करने के लिए गाड़ी की जगह हमेशा पैदल चलें। ऑफिस में हर एक घंटे के बाद अपनी सीट से उठकर कुछ मिनट के लिए खड़े हों या चहलकदमी करें।

Author: Karuna Sen

Hot this week

Shimla Secretariat News: नए सीएम कार्यालय के लिए सचिवालय में बड़ा बदलाव, अस्थायी दफ्तर से चलेगा कामकाज

Shimla News: हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के...

Related Articles

Popular Categories